दुनिया में आज भी है एक ऐसी कुप्रथा, पिता करते हैं अपनी ही बेटी से शादी

इस देश में आज भी लड़की के जवान होते ही पिता बन जाता है उसका पति, जानिए क्यों चल रही है ये परंपरा

कुप्रथा

भारत हो या दुनिया की बात हो सभी जगह अब कुप्रथाएं बंद हो गई हैं। लेकिन आज भी दुनिया के किसी कोने में कुछ कुप्रथाएं ऐसी हैं, जिनमें फंसकर महिलाओं को दवाब सहना पड़ता है। वह जिंदगी भर इसी प्रथा की बली चढ़कर प्रताड़ित होती रहती हैं। वहीं, आज कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो प्रथा के चलते अभी भी अपनी जिंदगी को ठीक से नहीं जी पाती है और अपने अधिकारों की रक्षा भी नहीं कर पाती है। वह गलत सहने को मजबूर की जाती हैं आइए आपको बताते हैं ऐसी ही प्रथा के बारे में…

बांग्लादेश में है एक ऐसी कुप्रथा

हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश की। बांग्लादेश में एक ऐसी कुप्रथा है, जिसकी भेंट आज भी लड़किया चढ़ जाती हैं। बांग्लादेश में आज भी एक ऐसी कुप्रथा मौजूद है जिसके तहत जब एक लड़की जवान हो जाती है तो उसका पिता उसका पति बन जाता है। आपको बता दें कि बांग्लादेश के मंडी प्रजाति के लोग यह मानते हैं कि जब कोई पुरुष कम उम्र की विधवा से शादी करता है तो उसकी होने वाली सौतेली बेटी जवान होकर उसकी पत्नी बन जाएगी।

ये है कुप्रथा की शर्ते

इस कुप्रथा के अनुसार पुरुष यानी कि पिता सोतेला होना चाहिए। यदि कोई पुरुष विधवा से शादी कर लेता है और अगर उसकी बेटी बड़ी हो जाती है, तो वह अपनी सौतेली बेटी से बड़ा होकर शादी करेगा ही। इस के चलते जो बेटी बचपन से उस शख्स को अपना पिता मानते आई है, उसे जवान होकर उसे अपना पति मानना पड़ता है जिस वजह से कई महिलाओं और बेटियों का जीवन बुरी तरह से बर्बाद हो रहा है। इस प्रथा को बंद करानी काफी जरूरी है लेकिन ऐसी के बारे में जानकर आज भी लोग काफी चौंक जाते हैं। मंडी जाति के लोगों ने अब तक ऐसी प्रथा को बंद नहीं किया है।

Exit mobile version