Athiya Shetty और KL Rahul इस जगह करने वाले हैं शादी! खिलाड़ी करेंगे डेट फिक्स
Athiya Shetty और KL Rahul इस जगह करने वाले हैं शादी! जानिए कौन-कौन होगा शादी में शामिल

क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों ही बहुत पुराने समय से एक साथ ही चले आ रहे हैं। बॉलीवुड के सेलेब्स और क्रिकेट के खिलाड़ियों के बीच अफेयर की खबरें अधिकतर सुनने में आती रहती है। यह बात अब आम हो चुकी है। इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो शादी के बंधन में बंध भी चुके हैं। इसमें सबसे बड़ा उदाहरण विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अब क्रिकेट जगत के केएल राहुल (KL Rahul) और अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) जल्द ही इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने वाले हैं।

काफी समय से यह दोनों अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में है। ज्ञात हो कि अपने रिश्ते के बारे में बीते साल ही दोनों ने खुलासा किया। अथिय शेट्टी को कई बार केएल राहुल के कपड़े पहने हुए भी देखा गया है। भले ही इस कपल ने पब्लिकली अपने रिश्ते को नहीं माना, लेकिन इंस्टाग्राम पर यह दोनों एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। काफी लंबे समय से दोनों की शादी की बातें हो रही हैं, लेकिन अब यह खबर सामने आ चुकी है कि बस कुछ ही महीनों में दोनों शादी करने वाले हैं।

इस जगह होगी शादी

खबरों के अनुसार सुनील शेट्टी जो कि अथिया शेट्टी के पिता है वह अपनी बेटी की शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स को बुलाएंगे। खबरों के अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की फाइव स्टार होटल में नहीं होगी बल्कि परिवार के खंडाला वाले बंगले में ही होगी।

एक फेमस वेडिंग ऑर्गेनाइजर अपनी टीम के साथ शादी की तैयारियों में लग चुके हैं। मुंबई के पास स्टार होटल को छोड़कर अथिया और राहुल अपने ससुर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बेंगलुरु जहान में शादी करने वाले हैं।

सुनील शेट्टी के करीब हैं जहान

ज्ञात हो कि ये बंगला सुनील शेट्टी के दिल के बहुत ही करीब है। इस घर को उन्होंने अपनी पत्नी माना के साथ 17 साल पहले बनाया था। यह बड़े एरिया में बना हुआ है। ये बहुत आलीशान घर है। इस घर के चारों ओर हरियाली ही हरियाली है। इनकी शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं.

बता दें कि शादी में आने वाले मेहमानों को भी जल्दी ही बता दिया जाएगा कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते के जनवरी के पहले हफ्ते के लिए वह अपना समय खाली रखें। दोनों परिवार ने शादी के वेन्यू को पक्का कर लिया है। अब केएल राहुल शादी की डेट फिक्स करने वाले हैं, क्योंकि वह अपने वर्क के हिसाब से ही डेट तय करेंगे।

इसे भी पढ़ें-केएल राहुल और अथिया की शादी की खबरों को लेकर सुनील शेट्टी का आया बड़ा बयान कहा- “शादी तभी होगी जब……”