अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर के ग्लैमर का नहीं है मुकाबला, भाभी मलाइका अरोड़ा उनके आगे मांगती हैं पानी

By Tanu Chaturvedi On February 8th, 2023
अंशुला कपूर

ग्लैमर के मामले में अर्जुन कपूर की गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा के बारे में जितनी बात करो कम है। वहीं अर्जुन कपूर की बहन भी किसी खूबसूरत अदाकार से कम नहीं हैं। अगर वह फिल्मों में आना चाहें तो तुरंत डेब्यू का मौका उन्हें मिल सकता है। अर्जुन कपूर की बहन का नाम अंशुला है और उन्होंने अभी तक फिल्मों में एंट्री नहीं किया है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है। आइए आपको बतातें अर्जुन कपूर की बहन के बारे में…

कैसा है अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के बीच रिश्ता

अर्जुन कपूर बॉलीवुड में कई मूवीज कर चुके हैं। अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर और पिता का नाम बोनी कपूर है। बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी थी जिनकी बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं। लेकिन अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला को काफी करीब हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। दोनों भाई बहन के बीच काफी अच्छा बॉन्ड हैं।

अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने हाल ही में अपना काफी वेट लॉस किया है जिसके बाद वो अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए काफी चर्चा में रही हैं। उनकी फोटोज पर सोशल मीडिया पर फैंस काफी लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, अंशुला की खूबसूरती भी किसी एक्ट्रेस मॉडल से कम नहीं लगती।

इस शक्स को कर रही हैं डेट

अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूल किसे डेट कर रही हैं ये हम आपको बताते हैं। दरअसल, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने साल 2022 की शुरुआत में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं और एक साथ छुट्टियों पर भी जाते हैं। अंशुला के परिवार के साथ भी रोहन ठक्कर के अच्छे रिश्ते हैं। अंशुला का परिवार रोहन ठक्कर को पसंद भी करता है। रोहन और अंशुला कपूर को अक्सर एक साथ समय बिताते हुए देखा जाता है।

Tags: अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, मलाइका अरोड़ा,
Exit mobile version