Ankita Lokhande ने किया इस तरह का मेकअप, लोगों को लगने लगी भूतनी

By Satyodaya On May 7th, 2022
Ankita Lokhande ने किया इस तरह का मेकअप, लोगों को लगने लगी भूतनी

जानी-मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बीते दिनों अपनी शादी की वजह से चर्चा में बनी हुई थी। अब आए दिन वह अपने पति के साथ कहीं ना कहीं स्पॉट की जाती है। इसके अलावा वह अधिकतर सोशल मीडिया पर अपनी नई नई फोटो और वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती है। अभी हाल ही में वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों ने उनको खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया।

राहुल महाजन की पार्टी

हाल ही में अंकिता लोखंडे अपनी बहन ऐश्वर्या और पति के साथ जन्मदिन पार्टी के लिए जाते हुए देखे गए। इस दौरान उन्होंने हाई हील्स के साथ काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। इसी के साथ उन्होंने अपनी आंखों में विंग्ड आईलाइनर लगा हुआ था। राहुल महाजन के बर्थडे पार्टी के लिए वह तैयार हुई थी। इसकी वजह उनको खरी खटी सुननी पड़ी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अंकिता के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए किसी ने लिखा अंकिता लोखंडे अभी भी मेटगाला में है, बिल्कुल भूतनी तो वही दूसरे ने लिखा है धरती पर जादू लौट आया है। किसी और ने लिखा यह मेकअप किया है या मजाक। एक यूजर ने लिखा कि कितनी बुरी लग रही है। इसके अलावा नेटिजंस लगातार उनके लुक की आलोचना करते ही जा रहे हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है जब अंकिता को सोशल मीडिया पर इतनी सारी खरी-खोटी सुनने को मिली है। इससे पहले भी एक्ट्रेस कई बार इन सब चीजों का शिकार हो चुकी है। अभिनेत्री इसी साल जनवरी में अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद विक्की जैन से शादी की है। काम की बात करें तो हाल ही में वह अपने पति के साथ दिखाई थी। इसके अलावा वो शो पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन में टीवी एक्टर शाहिर शेख के साथ नजर आई थी।

इसे भी पढ़ें-Taarak Mehta की छोटी सोनू ने टप्पू का साथ छोड़ इस लड़के को बनाया दोस्त, लोगों ने पहुंचा दी शादी तक बात

Tags: Ankita Lokhande, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन,