बला की खूबसूरत हैं अंजना ओम कश्यप, पर्सनल लाइफ में कुछ ऐसा है उनका अंदाज, फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

अंजना ओम कश्यप आज टीवी और न्यूज की दुनिया की बड़ी एंकर हैं। वह हाल ही में द कपिल शर्मा शो में नजर आईं थी। अंजना आज तक मे सीनियर जर्नलिस्ट, एडिटर और न्यूज़ एंकर हैं, लोग उनकी न्यूज एंकरिंग के फैन हैं और उनको काफी फॉलो करते हैं। अंजना जब बड़ी-बड़ी पॉलिटिकल पार्टियों के प्रवक्ताओं की हवा निकलती हैं और अपने अंदाज में झाड़ भी लगती हैं। उनका दबंग अंदाज सभी को पसंद आता है।
फिल्म में भी आ चुकी हैं नजर
हल्ला बोल, राजतिलक और दिल्ली के दिल में क्या है जैसे कार्यक्रमों ने अंजना कश्यप को भारतीय पत्रकारिता की दुनिया में अलग स्थान दिलाया है। लेकिन एक शो के दौरान अंजना भी काफी ट्रोल हुई थी, एक बार अंजना ओम कश्यप ने अपना नाम अंजना ओम कश्यप की जगह अंजना ओम मोदी बोल दिया था। आपको बता दें कि टाइगर जिंदा है में सलमान भारत के रॉ एजेंट और कटरीना पाकिस्तान के आईएसआई के एजेंट के किरदार में हैं. इस फिल्म में अंजना इंडिया गेट से रिपोर्टिंग करती नजर आईं थीं।
वह सुल्तान फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। टेलीविजन शो की बात करें तो हाल ही में अंजना ओम कश्यप, न्यूज एंकर्स श्वेता सिंह और चित्रा त्रिपाठी के साथ कपिल शर्मा शो में नजर आईं थीं, यहां उन्होंने कपिल शर्मा के साथ काफी हंसी मजाक और इंज्वाय किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पुलिस अधिकारी से हुई है शादी
टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप 47 साल की हैं। उनके पिता का नाम ओम प्रकाश तिवारी है। वह मूल रूप से बिहार से आती हैं। अंजना की शादी डमान और निकोबार द्वीप पुलिस सेवा कैडर के एक अधिकारी मंगेश कश्यप से हुई है। अंजना ओम कश्यप दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई के दौरान वह पति से मिली थीं। उनके दो बच्चे हैं, उनमें एक बेटा और एक बेटी भी है।
Tags: अंजना ओम कश्यप,