बॉलीवुड के इन 5 सितारों ने गिनीज बुक में दर्ज करवाया है अपना नाम, जानिए कौन-कौन से नाम हैं शामिल

By Vaishali shukla On May 26th, 2022
बॉलीवुड के इन 5 सितारों ने गिनीज बुक में दर्ज करवाया है अपना नाम, जानिए कौन-कौन से नाम हैं शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री को स्टार्ट हुए 100 साल से अधिक वक्त हो गया है. लेकिन इसका जादू अभी भी लोगो के सर चढ़ कर बोलता है.  बॉलीवुड में कई सारे ऐसे स्टार्स मौजूद है, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के माध्यम से सालों-सालों दर्शकों का मनोरंजन किया है. वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी है, जिन्होंने अपनी फिल्मों की वजह से कई अवॉर्ड्स जीते है. साथ कुछ ऐसे भी है, जिन्होंने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा रखा है. आइए जानते है कौन है वो स्टार्स जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है.

अमिताभ बच्चन(AMITABH BACHCHAN)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है, बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का. महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार काम और कड़ी मेहनत के चलते अपना नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा रखा है. आपको बता दें वो अकेले ऐसे एक्टर रह चुके है, जिन्होंने बॉलीवुड के 13 बड़े सिंगर्स जैसे कुमार सानू, कैलाश खेर, शान, शंकर महादेवन, सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, उदित नारायण, आदेश श्रीवास्तव, अभिजीत, बाबुल सुप्रियो और हंसराज हंस के साथ मिलकर हनुमान चालीसा गाई थी. इसी वजह से बिग बी को ये ख़िताब दिया गया था.

शाहरुख खान(SHAHRUKH KHAN)

इस लिस्ट में अगला नंबर है बॉलीवुड के खानों में से एक शाहरुख खान का. आप शायद इस बात से अनजान हो कि उन्होंने भी अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करवा रखा है. आपको बता दें कि उन्होंने वर्ष 2013 में सभी एक्टर्स के मुकाबले पूरे वर्ल्ड में सबसे अधिक कमाई की थी. इसी वजह से इनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है. उन्होंने उस साल तकरीबन 220 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

अभिषेक बच्चन(ABHISHEK BACHCHAN)

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन. इनका भी नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सुनहरे अक्षरों से लिखा है. बता दें उन्होंने अपनी फिल्म दिल्ली 6 के प्रमोशन के समय एक दिन में 12 घंटों में कई अलग-अलग जगहों पर जाकर फिल्म का प्रमोशन किया था. ये दिल्ली शहर के सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल और ईडीएम भी गए थे. वहीं फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिषेक गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और मुंबई के मॉल्स भी गए थे. ऐसा करने वाले ये पहले बॉलीवुड सितारे थे.

कैटरीना कैफ(KATRINA KAIF)

 

बॉलीवुड की खुबसूरत एक्ट्रेसस में से एक है कैटरीना कैफ. बॉलीवुड में सिर्फ एक्टर्स ही नहीं है, जिन्होंने अपना नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है. BOLLYWOOD की हाई पेड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. बता दें एक्ट्रेस कटरीना का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में वर्ष 2013 में सबसे अधिक फीस लेने की वजह से दर्ज किया गया था. कैटरीना कैफ ने अपनी एक फिल्म के लिए दस मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की रकम ली थी.

सोनाक्षी सिन्हा(SONAKSHI SINHA)

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी मौजूद है.  इन्होंने अपना नाम गिनीज बुक में मार्च 2016 में दर्ज करवाया था. इनके गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आने की वजह थोड़ी सी अजीब थी.  दरअसल एक्ट्रेस सोनाक्षी एक इवेंट में गई थी. जहां एक वक्त पर सबसे अधिक महिलाओ ने अपने नाखून रंगने की पहल में भाग लिया था. इसी वजह से सोनाक्षी का नाम इस लिस्ट में दर्ज है.

 

Tags: अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, शाहरुख़ खान,