अमिताभ बच्चन अपने फेवरेट बंगले ‘प्रतीक्षा’ की वजह से पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, कोर्ट से लगाई ये गुहार

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. AMITABH BACHCHAN इन दिनों अपने पहले बंगले की वजह से चर्चा में हैं. अमिताभ बच्चन अपने बंगले को बचाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट(Bombay high court) पहुंचे हैं. जानिए क्या पूरा मामला
AMITABH BACHCHAN के बंगले प्रतीक्षा पर चढा बुलडोजर
जानकारी के मुताबिक AMITABH BACHCHAN की तरफ से ये अर्जी उनके बंगले प्रतीक्षा(Pratiksha Bungalow) के बाहर रास्ते को चौड़ा करने के लिए बीएमसी (BMC) की तरफ से दी गई नोटिस पर दी गई हैं. अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की तरफ से कहा गया कि बीएमसी को इस मामले में अभी विचार करना चाहिए. अगर जरूरत हो तो उन्हें बिग बी से इस पर चर्चा करनी चाहिए. हालांकि इस मामले में अभी बीएमसी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.
जानकारी के लिए बता दें, संत ज्ञानेश्वर मार्ग को चौड़ा करने के लिए प्रतीक्षा बंगले पर बुलडोजर चढ़ने वाला है. यह रास्ता ‘प्रतीक्षा’ बंगले से शुरू होकर एस्कॉन मंदिर की ओर जाता है. जुहू में बच्चन परिवार द्वारा खरीदा गया यह पहला बंगला बताया जाता है. इसके अलावा इसी क्षेत्र में बिग बी के तीन और बंगला हैं. जुहू के संत ज्ञानेश्वर मार्ग की चौड़ाई फिलहाल सिर्फ 45 फुट है. बीएमसी इस रास्ते की चौड़ाई बढ़ाकर 60 फुट करना चाहती है,जिससे आने जाने वाले को इस रोड पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सके. इसी परेशानी से निपटने के लिए अमिताभ ने कोर्ट का रुख किया है.
बिग बी की आने वाली हैं ये फ़िल्में
ऐसे में अगर AMITABH BACHCHAN के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी कई फ़िल्में रिलीज होने वाली है. बिग बी जल ही अजय देवगन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रन-वे 34’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अजय देवगन(ajay devgn), रकुल प्रीत सिंह(rakulpreet singh) और अंगिरा धर(Angira Dhar) में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं. जबकि बिग बी के किरदार का खुलासा किया है. ये एक्शन थ्रिलर फिल्म दोहा से कोच्चि जा रहे विमान में हुई सच्ची घटना पर आधारित है. ये फिल्म इस साल 29 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी.
Tags: अमिताभ बच्चन,