अमिताभ बच्चन ने दी थी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सुपरस्टार गोविंदा को थप्पड़ मारने की धमकी, जानिए पूरा मामला

By Vaishali shukla On May 20th, 2022
अमिताभ बच्चन ने दी थी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सुपरस्टार गोविंदा को थप्पड़ मारने की धमकी

बॉलीवुड के ‘बिग बी’ यानी अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. जमाने में इन दोनों एक्टर्स की जोड़ी काफी ज्यादा मशहूर हुआ करती थी. बता दे इन दोनों एक्टर्स ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में एक साथ काम किया है. फैंस ने इनकी फिल्म को काफी ज्यादा प्यार भी दिया था. इस फिल्म में बड़े मियां का किरदार बिग बी ने अदा किया था, वहीं छोटे मियां का रोल गोविंदा ने निभाया था. आज हम आपको इस फिल्म से जुड़े एक ऐसे वाक्ये के बारे में बताने जा रहे है, जो अभी कुछ समय पहले काफी वायरल हुआ था.

महानायक अमिताभ बच्चन ने दी थी इस एक्टर को थप्पड़ मारने की धमकी

बता दे अभी हाल ही में एक्टर गोविंदा ने बॉलीवुड फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना के बारे में बताया है, उन्होंने कहा कि एक खास सीन शूट होने से पहले ही अमिताभ बच्चन (AMITABH BACHCHAN) उनके पास आए और धमकी दे दी कि अगर निर्देशक डेविड धवन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली तो, वह उन्हें थप्पड़ मार देंगे.

इसके बाद गोविंदा काफी ज्यादा डर गए थे और डर की वजह से उन्होंने शूट भी कैंसिल कर दी थी. साथ में गोविदा ने ये भी कहा था कि ये गाना सही नहीं है. जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने उसे भी कैंसिल कर दिया था.

ये स्टार्स थे फिल्म में शामिल

आपको बता दें डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में महानायक अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ-साथ और भी कई बड़े कलाकार शामिल थे. जैसे-   जिनमें रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित, राम्या कृष्णन, अनुपम खेर, परेश रावल, शरत सक्सेना और सतीश कौशिक. बता दे इस फिल्म के रिलीज़ के दौरान बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ भी रिलीज़ हुई थी. दोनों फिल्में एक साथ ही बॉक्स ऑफिस पर आई थी, लेकिन इसके बाद भी फिल्म काफी हिट हुई थी.

Tags: अमिताभ बच्चन, गोविंदा, परेश रावल, माधुरी दीक्षित,