अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का नाम साउथ इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में आता है. आपको बता दें एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने फ़िल्मी करियर में एक से एक फिल्मों में अभिनय किया है. अभी हाल ही आई एक्टर की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में धमाका मचा दिया था. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. आज हम आपको साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 5 ऐसी फिल्मों के बारें में बताएँगे, जिनके हिंदी वर्जन आपको आसानी से देखने को मिल जाएँगे.
‘डेंजरस खिलाड़ी 2’

इस लिस्ट में पहले नंबर पर है अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘डेंजरस खिलाड़ी 2’. इस फिल्म में आपको दमदार एक्शन देखने को मिलेगा. अगर आप भी बेहतरीन एक्शन फिल्म देखने के मूड में है और वो भी हिंदी में तो ये फिल्म आपके लिए बिलकुल सही रहेगी. इस मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ-साथ नासर और पौला गार्डियोला जैसे अहम कलाकार भी है. आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. लोगो ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था.
‘डीजे’

‘डीजे’ साऊथ एक्टर अल्लू अर्जुन की हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है. आपको बता दें इस फिल्म की स्टोरी अल्लू अर्जुन के लाइफ की घटनायों के ऊपर बनाई गई है. इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है, जिसमे एक लड़का अपने बचपन से ही सभी अपराधियों को खत्म करना चाहता है. एक्टर अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े और राव रमेश जैसे बड़े कलाकार भी मौजूद है. ये फिल्म साल 2017 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर आसानी से देख सकते है, वो भी हिंदी भाषा में.
‘बनी द हीरो’

ALLU ARJUN की फिल्म ‘बनी द हीरो’ भी इस लिस्ट में शामिल है. आपको बता दे ये रोमांटिक फिल्म साल 2005 में रिलीज़ हुई थी.इस फिल्म में आपको अल्लू का एक नया अवतार देखने को मिलेगा. वहीं इस फिल्म में गौरी मुंजाल, प्रकाश राज, शरत कुमार , मुकेश ऋषि, और रघु बाबू, शरत जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया है. अगर आप रोमांस के साथ एक्शन का तड़का भी देखना चाहते है, तो ये फिल्म आपके लिए बिलकुल सही है. ये फिल्म हिंदी लैंग्वेज में भी है.
‘येवडु’

साल 2014 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘येवडु’ भी सी लिस्ट में है. जो की आपको हिंदी भाषा में देखने को मिल जाएगी. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा राम चरण, श्रुति हसन, काजल अग्रवाल, एमी जैक्सन, और राहुल देव ने मुख्य किरदार देखने को मिल जाएँगे. इस फिल्म में आपको दमदार स्टोरी के साथ-साथ रोमांस और एक्शन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.
‘अंतिम फैसला’

