Alia Bhatt
Alia Bhatt

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। लेकिन अब इसी बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल बात ये है कि, एक वीडियो चर्चा में आया है, जिसमे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का अंदाज देखकर लोग उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि, अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जब भी कहीं जाती हैं तो वो पैपराजी से घिरी रहती हैं। अभिनेत्री बीते दिन एक पैपराजी से नहीं बल्कि उसकी मां से मिली।

प्राइवेसी में खलल पड़ते ही भड़की Alia Bhatt, अभिनेत्री के स्पोर्ट में आया पूरा Bollywood, Arjun Kapoor ने बताया शर्मनाक

पैपराजी की मां से मिली Alia Bhatt

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग आलिया भट्ट की तारीफ कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने मुंबई में ग्लोबल स्पोर्ट्स टिकलबॉलर चैंपियन में भाग लिया। इस दौरान एक फोटोग्राफर अपनी मां को अभिनेत्री से मिलाने के लिए पहुंचा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट और फोटोग्राफर की मां एक दूसरे से मिलते नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट ने पैपराजी की मां से हाथ मिलाया और तस्वीरें भी क्लिक करवाई।

Alia Bhatt का वीडियो वायरल

इसी बीच मौका मिलते ही आलिया भट्ट मजाक में फोटोग्राफर की मां से शिकायत करते हुए कहती है कि, उनका बेटा उन्हें परेशान करता है। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का यह वीडियो देखकर लोग अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। अगर हम बात करें आलिया भट्ट के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।