AISHWARYA RAI ने बताया सलमान खान को छोड़ क्यों अभिषेक बच्चन से की शादी

AISHWARYA RAI को पति अभिषेक बच्चन की ये अदा है बहुत पसंद, लुटाती हैं जी भरकर प्यार बी टाउन के पॉवर कपल्स में एक हैं ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya Rai Bachchan) व अभिषेक बच्चन(abhishek bachchan) की जोड़ी. AISHWARYA RAI व अभिषेक बच्चन एक दूजे से बेहद प्यार करते हैं, अक्सर ये कपल्स एक-दूजे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं AISHWARYA RAI ने अभिषेक की किस क्वालिटी की वजह से उन्हें अपना हमसफर बनाया है.
अभिषेक की ये क्वालिटी AISHWARYA RAI को खूब हैं पसंद
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन फिल्म धूम 2 के दौरान एक-दूजे के करीब आए थे. उसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं जिसके बाद ये ऐश व अभिषेक फिल्म गुरु में भी साथ नजर आए. वहीं कई सालों तक डेट करने की बाद साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली.
ये भी पढ़ें:करिश्मा कपूर की बेटी की इस आदत से परेशान हुईं मासी KAREENA KAPOOR, देख कर की भड़क उठी बेबो
AISHWARYA RAI ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘अभिषेक सभ्य, उदार लड़के और एक चमकते कवच में एक शूरवीर का मिश्रण हैं और मुझे उनकी इसी क्वालिटी से प्यार है. वह सभी लड़कों की तरह पागल व सख्त नहीं है. मैं उस आदमी के साथ नहीं रह सकती हूं, जो अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चिंता में बैठा रहे और अभिषेक ऐसे नहीं हैं. इतना ही नहीं इंटरव्यू के दौरान ऐश ने अपनी सफल शादी के पीछे का मन्त्र भी बताया था.
https://www.instagram.com/p/CK63o3pJQSG/
इस वजह से अभिषेक व ऐश्वर्या की शादी है सफल
एक्ट्रेस ने बताया की दो लोगों के रिश्ते में विश्वास अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा जो हम एक- दूजे पर करते हैं. ऐश्वर्या ने कहा था ‘अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखें. अपने दिल, दिमाग और आत्मा पर विश्वास करें. आप हमेशा अपने अच्छे दोस्त होते हैं. सब कुछ वास्तविक रूप से अनुभव करें. अगर आप ऐसा करते हैं तो वह आपकी शादी हमेशा अच्छी और सफल रहेगी.
ये भी पढ़ें:गोविंदा की बेटी TINA AHUJA के आगे ऐश्वर्या, करीना की खूबसूरती भी पड़ जाती है फीकी, देखें तस्वीरें
जानकारी के मुताबिक अभिषेक बच्चन कई मौको पर अपनी खूबसूरत पत्नी का सपोर्ट करते नजर आते हैं. अभिनेता ने शादी के बाद एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने AISHWARYA RAI से शादी के बाद लाइफ में आए बदलाव के बारे में बताई थी. उन्होंने कहा मैं अपने घर का लाड़ला हूं. मेरे पर कोई जिम्मेदारी नहीं है. लेकिन जब ऐश मेरी लाइफ में आई तो म्मुझे अपनी जिम्मेदारी का एहसास हुआ.
Tags: अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय,