aditya roy kapoor
aditya roy kapoor

बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सेलेबस आदित्य राॅय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और अनन्या पांडे की डेटिंग की खबरें पिछले काफी समय से लगातार सामने आ रही है। दोनों को बाॅलीवुड की पार्टीज और इवेंट में एक दूसरे के साथ कई बार देखा गया है। लेकिन अब तक आदित्य राॅय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और अनन्या पांडे ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की है और ना ही अपने रिश्ते पर मुहर लगाई है।

हालांकि अब इसी बीच अभिनेता आदित्य राॅय कपूर (Aditya Roy Kapoor) ने बताया है कि वो कब शादी कर रहे है। दरअसल बात ये है कि, हाल ही में अभिनेता आदित्य राॅय कपूर एक फिल्म के प्रमोशन में पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बाते की। जिसमे उन्होंने ये भी बताया कि वो कब शादी करेंगे।

Aditya Roy Kapoor कब करेंगे शादी?

जब आदित्य से पूछा गया कि, अब वो इस इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर है तो क्या वो भी अपने दोस्तों की तरह जल्द ही शादी करेंगे? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, मुझे लगता कि सब लोग शादी कर रहे हैं। लेकिन मुझे शादी का कोई फोमो नहीं है। मैं बिलकुल भी लेफ्ट आउट महसूस नहीं करता। इसलिए शादी के मामले में मैं अपना पूरा समय लेना चाहता हूं।

इसके बाद अभिनेता उल्टा होस्ट से ही सवाल पूछ लिया कि शादी के लिए कौन सा समय सही होता है और क्या आप शादी शुदा है? इस पर होस्ट कहते है कि हां मेरी शादी पूरी रीति रिवाजों से हुई है। जिसके बाद आदित्य कहते है कि तभी आप इतने खुश दिखाई दे रहे है। अभिनेता की इस बात को जानने के बाद ऐसा लगता है कि वो अपनी शादी के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बोलना चाहते है।

Aditya Chopra की इस बात पर फिदा हो गई थी Rani Mukherjee, ऐसे रचाई थी दोनों ने शादी

क्या अनन्या को डेट कर रहे Aditya Roy Kapoor

अगर हम बात करें आदित्य राॅय कपूर की पर्सनल बात की तो वो इन दिनों अनन्या पांडे को डेट कर रहे है। इन दोनों को पहली बार एक साथ कृति सेनन की दिवाली पार्टी में देखा गया था। इसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में तो आदित्य राॅय कपूर और अनन्या पांडे ही बेहतर जानते होंगे।

Aditya Roy Kapoor को जबरन किस करने लगी महिला फैन, देखकर अभिनेता हुए हैरान, वायरल हो रहा वीडियो