बॉलीवुड के इन 5 स्टार्स को मौत के बाद भी नहीं मिला कोई सम्मान, एक की लाश तो कई दिन अस्पताल में पड़ी रही

बॉलीवुड के इन 5 स्टार्स को मौत के बाद भी नहीं मिला कोई सम्मान, एक की लाश तो कई दिन अस्पताल में पड़ी रही

बॉलीवुड इंडस्ट्री में विभिन्न तरह के सितारें मौजूद है. कुछ स्टार्स ऐसे रहे है, जिन्होंने बड़े पर्दें पर बड़ी मेहनत से नाम और शोहरत हासिल की है. लोगो ने उनको खूब प्यार भी दिया. लेकिन वहीं कुछ रितारें ऐसे भी रहे है, जिन्होंने कड़ी मेहनत से अपना नाम तो बनाया साथ ही लोगो का प्यार भी पाया, लेकिन जिंदगी को अलविदा कहते समय उनके पास कोई भी नहीं था.

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बॉलीवुड जगत के कुछ ऐसे जाने-माने सितारों के बारें में बताएँगे, जिन्होंने इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया. लेकिन जिंदगी के आखिरी मोड़ पर उनके साथ कोई भी खड़ा नज़र नहीं आया. आइये जानते है..

परवीन बॉबी

इस लिस्ट में पहला नाम है बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी का. इन्होंने दीवार, अमर अकबर एंथोनी, शान, कालिया, काला सोना और रंगीला रतन जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया है. आपको बता दें साल 2005 में एक्ट्रेस परवीन बॉबी की लाश बड़ी ही संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई थी. मौत के 3 दिन बाद उनका मृत्यु शरीर पाया गया था. खबरों के अनुसार, एक्ट्रेस की मौत की वजह उनकी मानसिक अस्वस्थता बताई जाती है. डॉक्टर के मुताबिक उनके शरीर में अनाज का एक भी दाना नहीं था और वो कई दिनों से भूखी थी.

सदाशिव अमरापुरकर

सदाशिव अमरापुरकर का नाम भी इस लिस्ट में है. सदाशिव अमरापुरकर को आपने बॉलीवुड की कई फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाते हुए देखा होगा. इन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से अपना एक खास मुकाम हासिल किया था. बता दें साल 1991 में रिलीज़ फिल्‍म सड़क के लिये एक्टर को बेस्‍ट विलेन कटेगरी के लिए फिल्‍म फेयर का पुरुष्कार दिया गया था.

सदाशिव अमरापुरकर ने विलेन के साथ-साथ  कई कॉमेडी रोल भी निभाए है . लेकिन जब इस सितारें ने इस दुनिया को अलविदा कहा तो काफी कम लोगो ने इसपर अपना रिएक्शन दिया था.

अचला सचदेव

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है एक्ट्रेस अचला सचदेव. बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में सिमरन यानी काजोल की दादी का रोल निभाने एक्ट्रेस अचला सचदेव को तो आप जानते ही होंगे. इन्होंने और भी कई फिल्मों में माँ और दादी का रोल निभाया है. एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से काफी नाम और शोहरत कमाई. लेकिन आपको बता दें वो अपने आखिरी समय में बहुत अकेली थी. अचला का निधन एक हॉस्पिटल में हुआ था, लेकिन अचला के पार्थिव शरीर को लेने कोई भी नहीं आया था.

इंदर कुमार

बॉलीवुड एक्टर इन्दर कुमार का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. इन्दर कुमार ने बॉलीवुड की कई हि फिल्मों में काम किया है जैसे- वांटेड, खिलाडियों का खिलाड़ी और मासूम आदि. लेकिन आपको बता दें इन्दर कुमार ने किसी वजह से सुसाइड कर ली थी. जब इनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो वहां पर सिर्फ 4 ही लोग मौजूद थे.

विमी

बॉलीवुड एक्ट्रेस विमी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इन्होंने साल 1977 में अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. इन्होंने हमराज़ और अबरू जैसी फिल्मों में काम किया है. लोग इनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए थे. लेकिन आपको बता दें इतना नाम और पैसा कमाने के बाद भी कुछ पारिवारिक मसलों और शराब की लत ने इनके करियर को ख़त्म कर दिया था. इतनी मशहूर एक्ट्रेस होने के बावजूद भी, इनके पार्थिव शरीर को एक ठेले वाली गाड़ी पर रख कर शमशान घाट तक लाया गया था.