Aastha Choudhary ने रचाई शादी, आलिया भट्ट को भी किया फेल, सादगी में दिखी सुंदरता

By Satyodaya On April 30th, 2022
Aastha Choudhary ने रचाई शादी, आलिया भट्ट को भी किया फेल, सादगी में दिखी सुंदरता

टीवी की फेमस एक्ट्रेस आस्था चौधरी शादी (Aastha Choudhary) कर चुकी है। उन्होंने बीते 25 अप्रैल को प्रयागराज में अपने परिवार और नज़दीकियों की मौजूदगी में आदित्य बनर्जी (Aditya Banerjee) के साथ शादी की। आइए जानते हैं उन्होंने किसके साथ अपना जीवन बिताने का निर्णय लिया है।

कौन है आदित्य बनर्जी?

Aastha Choudhary

आदित्य बनर्जी उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड है, जो कि पेशे से एक डॉक्टर हैं। यह बात अलग है कि इस कपल की शादी में ज्यादा बड़े लेवल में नहीं हुई लेकिन इस जोड़े की केमिस्ट्री को देखकर सभी लोग बहुत हक्के बक्के रह गए और सबको आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ग्रैंड वेडिंग याद आने लगी।

Aastha Choudhary

शादी जैसे बड़े फंक्शन के लिए आस्था ने सिंपल ब्राइडल लुक को अपनाया और बहुत एलिगेंट लगी। उनका कलर कंबीनेशन एकदम खिल कर आ रहा था। अदाकारा ने इस दौरान हैवी लहंगे की जगह साड़ी कैरी की हुई थी। आस्था नई दुल्हन बनने के लिए सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहने इस पर उन्होंने ओवरऑल ब्रोकेड की बूटियां और बॉर्डर पर गोल्डन कलर की फूलों वाली एंब्रॉयडरी की गई जरी की चुन्नी पहने हुई थी।

Aastha Choudhary

आस्था ने इस तरह की साड़ी चुन्नी जो की पूरी तरीके से जॉर्जेट फैब्रिक पर थी। इसकी वजह से उनको लाइट वेट में ही बढ़िया लुक मिल रहा था। उनके सिर पर अलग से एक चुनरी भी थी, जिस पर मोती का काम किया हुआ था और बॉर्डर पर किरण भी देखी जा सकती थी।

पहनी गोल्ड और पन्ना ज्वेलरी

Aastha Choudhary

अपने इस खूबसूरत ब्राइडल सेट के साथ आस्था ने हरे रंग की चूड़ियां पहनी और हरे रंग का ही गोल्ड और पन्ना से बना हुआ चोकर नेकलेस सेट भी पहना। यह बात से बिल्कुल भी मना नहीं किया जा सकता है कि आस्था की चॉइस बहुत ही सिंपल थी लेकिन उनका लुक बहुत ही सुंदर लग रहा था। वह हाल ही में दुल्हन बनी आलिया को कड़ी टक्कर दे रही थी।

Read More-फिल्मों के बड़े विलेन Kulbhushan Kharbanda की बेटी हैं बला की खूबसूरत

Tags: Aastha Choudhary, Aditya Banerjee, आदित्य बनर्जी, आलिया भट्ट, आस्था चौधरी,