अनंत अंबानी की सगाई में आराध्या बच्चन को देखकर फैंस हो गए हैं दिवाने, उनके आगे फेल हैं सुहाना खान और सारा

By Tanu Chaturvedi On February 5th, 2023
आराध्या बच्चन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी अपने लुक्स, कपड़ों के कारण लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, बात पार्टीज की हो तो कहने ही क्या। अपने लुक्स को लेकर बच्चन फैमली की बेटी आराध्या बच्चन भी इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, वह हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में पहुंची थीं, जहां उनके लुक्स को लेकर काफी चर्चा चल रही है।

ट्रेडिशनल ड्रेस में खूबसूरत लग रही थी आराध्या

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या अक्सर अपनी मां के साथ स्पॉट की जाती हैं। वह अनंत अंबानी की सगाई में मां के साथ पहुंची थी। इस पार्टी में आराध्या ने ट्रेडिशनल ड्रेस अनारकली सूट वियर किया था। बेबी पिंक कलर का ये सूट आराध्या पर बहुत सूट कर रहा था। आराध्या बच्चन ने इसके साथ मैचिंग दुपट्टा, इयरिंग भी वियर किए थे। साथ ही मोजड़ी भी पहुनी थी, जो उनके लुक्स को कंपलीट कर रही थी। आराध्या बच्चन के सूट पर इंम्ब्रोइडरी का काम हुआ है।

वह अपने लुक्स से सलामान खान के साथ पहुंची उनकी भांजी को भी मात दे रही  थीं। 11 साल की आराध्या अपने लुक्स से सोशल मीडिया सेंसेशनल बन गईं। आराध्या बच्चन अपने लुक्स से बला की खूबसूरत लग रही थीं। इस पब्लिक अपीरियंस में आराध्या काफी कॉन्फिडेंट भी दिख रही थीं, वह बिना शरमाए कैमरा फेस करती दिखीं।

ऐश्वर्या भी लग रही थी बला की खूबसूरत

आराध्या बच्चन के साथ उनकी मां भी ग्रीन कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं। अनंत अंबानी की सगाई में ऐश्वर्या और आराध्या साथ में पहुंची थीं। सूट के साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी और हील पहन रखी है। ऐश्वर्या के साथ में गोल्डन पर्स भी कैरी किया था, जो उनके लुक्स को और बढ़ा रहा था। जिस पर गोल्डन वर्क था, हाथ में मैचिंग क्लच बैग लिए ऐश्वर्या पैपराजी को पोज देते नजर आईं।

Tags: अनंत अंबानी, आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन,
Exit mobile version