Bollywood के ये 5 मशहूर कपल्स जिनके पास आज के समय में है बेशुमार दौलत, जाने कितनी है उनकी नेटवर्थ

By Satyodaya On July 19th, 2022
दीपिका और रणवीर सिंह से लेकर Bollywood के ये 5 मशहूर कपल्स जिनके पास आज के समय में बेशुमार दौलत, जाने कितनी है नेटवर्थ

बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक मशहूर कपल्स है जो हमेशा छाए रहते हैं। इनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।इनके पास आज के समय में बेशुमार दौलत है बॉलीवुड के कुछ 5 ऐसे कपल्स है जो दुनिया के सबसे अमीर आदमी में गिने जाते हैं। वही एक का तो नाम एशिया के लिस्ट में भी शामिल है। आइए जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जो सबसे अमीर आदमी हैं आज के समय में उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है।

दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल माने जाते हैं दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिलेब्स जो अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह फिल्मों के जरिए जबरदस्त कमाई करते हैं। इसके अलावा वाह सोशल मीडिया और एंडोर्समेंट से भी जबरदस्त कमाई करते हैं आज के समय में इनके पास 445 करोड़ है। वही इस कपल का नाम एशिया के लिस्ट में भी शामिल है।

विराट कोहली -अनुष्का शर्मा

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में आता है विराट और अनुष्का बॉलीवुड के सबसे अमीर आदमी में गिने जाते हैं। जहां अनुष्का शर्मा फिल्मों से जबरदस्त पैसा कमाते हैं तो वहीं विराट कोहली क्रिकेट से भरपूर पैसा कमाते हैं। अनुष्का और विराट ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भरपूर पैसा कमाते हैं। विराट अनुष्का की कुल नेटवर्थ मिलाकर 1337 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

शाहरुख खान -गौरी खान

शाहरुख खान -गौरी खान

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का भी नाम इस लिस्ट में आता है। शाहरुख खान जहां फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से पैसा कमाते हैं तो वहीं उनकी पत्नी गौरी खान खुद का डिजाइन स्टूडियो चलाती हैं। इसके अलावा दोनों की एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। जिसके जरिए यह दोनों भरपूर पैसा कमाते हैं वही आपको बता दें इन दोनों की पूरी नेटवर्थ मिलाकर 7304 करोड़ है।

सोनम कपूर- आनंद अहूजा

आनंद आहूजा और सोनम कपूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सोनम कपूर जहां फिल्मों से पैसा कमाती हैं वहीं उनके पति आनंद अहूजा शाही एक्सपोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके अलावा यह दोनों एक कंपनी के मालिक भी हैं। इन दोनों की कुल नेटवर्थ 4934 करोड़ है।

अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना

अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का नाम भी इस लिस्ट में आता है। आपको दादा ट्विंकल खन्ना भी बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं वहीं उनके पति अक्षय कुमार तो इस समय बालीवुड के मशहूर अभिनेताओं में गिने जाते हैं। अक्षय कुमार फिल्मों से भरपूर पैसा कमाते हैं। वहीं उनकी पत्नी इस वक्त एक सफल लेखिका भी है। दोनों एक प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं। इन दोनों की कुल नेटवर्थ 3195 करोड़ रुपए हैं।

इसे भी पढ़ें-महलों की रानी NITA AMBANI को है महंगी चीजों शौक, पर्स की कीमत उड़ा देगी होश

Tags: अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना, दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह, विराट कोहली -अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान -गौरी खान, सोनम कपूर- आनंद अहूजा,