क्रिकेट में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी देखे जाते हैं जो सबसे ज्यादा छक्के लगाना पसंद करते हैं। कभी-कभी तो कुछ ऐसा हो जाता है कि खिलाड़ी एक ही पारी में छक्के लगाते नजर आते हैं जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है। 5 जनवरी सन 1972 को वनडे क्रिकेट (ODI Cricket) की शुरुआत इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले मैच से हुई थी।
आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसी टीमों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने वनडे मैच में छक्के लगाकर अपना नाम टॉप लिस्ट में शामिल करा लिया है। सबसे ज्यादा इन तीन टीमों ने वनडे मैच में छक्के लगाए हैं। आइए देखते हैं लिस्ट….
न्यूजीलैंड

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम न्यूजीलैंड का शामिल है। न्यूजीलैंड टीम ने वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं दरअसल 2013-14 में क्यूल से टाउन में खेले गए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में 132 रन बनाए गए थे यह सारे 32 रन छक्के लगाकर ही बनाए गए थे। इस दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 छक्के लगाए गए थे तब से न्यूजीलैंड का नाम टॉप लिस्ट में शामिल हो जाता है। न्यूजीलैंड ने वनडे मैच में एक पारी के दौरान कई सारे छक्के जड़े हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में दो और टीमों का नाम सामने आता है।
इंग्लैंड

इन दिनों इंग्लैंड भारतीय टीम के खिलाफ पांचवा टेस्ट मैच खेल रही है। इस दौरान भारतीय टीम इंग्लैंड पर भारी पड़ती नजर आ रही है। वही आपको बता दें इस लिस्ट में इंग्लैंड का भी नाम शामिल है इस टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाकर अपना नाम इस लिस्ट में शामिल करा लिया है। वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम ने इतिहास में नाम दर्ज करा लिया है इंग्लैंड की टीम ने इस दौरान 489 रन बनाए थे जिसने इन्होंने 26 छक्के जड़े थे इसके अलावा अभी इन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच खेला था जिसमें उन्होंने 25 छक्के जड़े थे।
वेस्टइंडीज

इस लिस्ट में वेस्टइंडीज का नाम भी सामने आता है। वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। दरअसल जब वेस्टइंडीज इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में ब्रिजटाउन में वनडे मैच खेल रहा था। इस दौरान वेस्टइंडीज ने 23 छक्के लगाए थे और सारे रन छक्के लगाकर ही बनाए थे वेस्टइंडीज ने 138 रन बनाए थे। तब से लिस्ट में वेस्टइंडीज का भी नाम शामिल हो गया है।

