जिम्बाब्वे से पाकिस्तान की हार के पीछे है एक भारतीय खिलाड़ी का हाथ

ZIM vs PAK: जिम्बाब्वे से पाकिस्तान की हार के पीछे है एक भारतीय खिलाड़ी का हाथ, टी20 वर्ल्ड कप में कराया शानदार प्रदर्शन

जिम्बाब्वे

टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे से पाकिस्तान (ZIM vs PAK) की हार हो गई। जिम्बाब्वे की टीम को छोटी टीम माना जाता है लेकिन इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को जिम्बाब्वे ने हरा दिया है। आपको बता दें कि इस जीत के पीछे एक भारतीय खिलाड़ी का हाथ है। जिम्बाब्वे ने 131 रन के लक्ष्य का बचाव किया। पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लगातार अंतराल पर विकेट झटककर आठ विकेट पर 129 रन पर रोक दिया।

लालचंद रह चुके हैं भारत के पूर्व कोच

जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप और वनडे में शानदार प्रदर्शन कर रहा है।  टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में जिम्बाब्वे की टीम ने अपनी जगह बना दी है। टीम की इस कामयाबी के पीछे भारत के ही पूर्व क्रिकेटर और पूर्व कोच लालचंद राजपूत का हाथ है। लालचंद 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कोच भी रहे थे, उस समय टीम के कप्तान एमएस धोनी थे। लालचंद राजपूत इस समय जिम्बाब्वे की टीम के हेड कोच हैं। कोच लालचंद राजपूत जिम्बाब्वे के साथ पिछले कुछ सालों से जुड़े हैं और ये टीम काफी अच्छा कर रही है।

वन डे मैच को लेकर बोले लालचंद

2018 में लालचंद राजपूत जिम्बाब्वे के कोच के रूप मे ज्वाइन किया था। पाकिस्तान के खिलाफ वन डे मैच को लेकर उन्होंने कहा कि

“मैच से एक दिन पहले मुझे जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सूचित किया कि सीन इर्विन, क्रेग विलियम्स, सिकंदर रजा और ब्रेंडन टेलर बोर्ड के साथ चल रहे वेतन विवाद के कारण बाहर हो गए हैं। मैं हैरान था। हम 2019 वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे और फिर निलंबित हो गए। वह सबसे खराब दौर था। इसलिए मुझे केवल 4 सालों में इस परिवर्तन पर गर्व है।”

राजपूत ने आगे कहा,

“मेरा सपना उन्हें ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करते देखना था। यह सोने पर सुहागा है और मुझे अपने लड़कों पर गर्व है।”

 

Exit mobile version