ZIM vs NED : पाकिस्तान को हारने वाली जिम्बाब्वे की टीम नीदरलैंड के सामने हुई ढ़ेर, एक तरफ़ा मुकाबले में 5 विकेट से जीती नीदरलैंड
ZIM vs NED : पाकिस्तान को हारने वाली जिम्बाब्वे की टीम नीदरलैंड के सामने हुई ढ़ेर, एक तरफ़ा मुकाबले में 5 विकेट से जीती नीदरलैंड

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) का 34वां मुकाबला एडिलेड (Adelaide) ओवल में नीदरलैंड और जिम्बाब्वे (ZIM vs NED) के बीच मुकाबला खेला गया। जिम्बाब्वे के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है, फिर बाद में उन्हें भारतीय टीम (Team India) से टकराना है। वहीं इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 19.2 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम ने 17.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाये, जिस वजह से नीदरलैंड की टीम ने इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है।

जिम्बाब्वे की पारी, 19.2 ओवर में 117 पर ऑल आउट

जिम्बाब्वे की टीम नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी टीम 19.2 ओवर ही खेल पाई। जिम्बाब्वे के लिए अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 24 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। इस दौरान तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

उनके अलावा सीन विलियम्स ने 23 गेंद पर 28 रन बनाए। जिम्बाब्वे के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। नीदरलैंड के लिए पॉल वान मीकेरेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। ब्रैंडन ग्लोवर, लोगन वान वीक और वास डी लीड ने दो-दो विकेट लिए। फ्रेड क्लासेन को एक सफलता मिली।

नीदरलैंड की पारी, 18 ओवर में 120-5

जिम्बाब्वे को पहली सफलता ब्लेसिंग मुजरबानी ने दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर स्टीफन मायबर्ग को आउट कर दिया। मायबर्ग सात गेंद पर आठ रन बनाकर रयान बर्ल को कैच थमा बैठे। नीदरलैंड ने छह ओवर में एक विकेट पर 35 रन बनाये। इसके बाद मैक्स ओडाड और टॉम कूपर ने नीदरलैंड की पारी को संभाला और नीदरलैंड को जीत की दहलीज़ तक ले गए। दोनों ने मिल कर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

लेकिन बेहतरीन साझेदारी पर विराम नीदरलैंड को 13वें ओवर में लगा जहाँ टॉम कूपर 29 गेंदों पर 32 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद 16 वें ओवर में मैक्स ओडाड भी कैच आउट हुए। लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने ने 47 गेंदों पर 52 रन बनाये।

ZIM vs NED : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

नीदरलैंड्स: स्टीफ़न मायबर्ग, मैक्स ओडॉड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, ब्रैंडन ग्लोवर।

जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (सी), रेजिस चकबवा (डब्ल्यू), मिल्टन शुंबा, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।