ZIM vs IRE: सिंकदर रज़ा की विस्फोटक पारी और जिम्बाब्वे की धाकड़ गेंदबाजी के आगे आयरलैंड ने टेके घुटने, 31 रनों से मिली प्रचंड जीत

जिम्बाब्वेः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में ग्रुप स्टेज का आज का मुकाबला जिम्बावे (ZIMBABVE) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच ब्लंडस्टोन ऐरेना (BLUNDSTONE ARENA) में दोपहर 1:30 बजे से खेला जा रहा था। आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (ANDREW BALBIRNIE) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आयरलैंड के कप्तान ने अपनी मजबूत बल्लेबाजी के चलते यह फैसला लिया था लेकिन आज यह फैसला उन पर ही उलटा हो गया।
जिम्बाब्वे द्वारा निर्धारित किए गए 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड 143 रनों पर ही सिमट कर रह गई। जिम्बाब्वे ने 31 रनों से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत कर ली हैं।
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का दिखा शानदार अंदाज
जिम्बाब्वे की टीम पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 का हिस्सा नहीं थी, लेकिन टीम इस साल वाइट बॉल क्रिकेट में अच्छी नजर आ रही थी जिसे टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखा हैं। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का लक्ष्य सामने रखा था। सामने वाली टीम आयरलैंड अपनी बल्लेबाजी के लिए ज्यादा जानी जाती हैं।
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी के आगे टीम बिखर कर रह गई। ब्लासिंग मुजराबानी (BLESSING MUZARBANI) ने 4 ओवरो में 23 रन और 3 विकटें अपने नाम कर शानदार स्पेल पूरा किया। टेंडई चतारा (TENDAI CHATARA) ने अपने स्पेल में 22 रन और 2 विकेट लेकर अच्छा खेल दिखाया।
इसके अलावा रिचर्ड नागरवा (RICHARD NAGRAVA)N ने भी 4 ओवर में 22 रन और 2 विकेटों से अपना स्पेल पूरा किया। सिन विलियम्स (SEAN WILLIAMS) और सिंकदर रज़ा (SIKANDER RAZA) भी 1-1 विकेट लेने में सफल हुए और टीम ने आयरलैंड को 143 रनों पर ही रोककर 31 रनों से मुकाबला जीत चुकी हैं।
रज़ा ने खेली जिम्बाब्वे के लिए सिंकदर पारी
जिम्बाब्वे की टीम आज बल्लेबाजी करते हुए पहले शानदार नजर आयी हैं। टीम को भले ही पावरप्ले में झटकों का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम उठकर चुनौतियों का सामना करते हुए दिखी हैं। जिम्बाब्वे ने शून्य के स्कोर पर 1 विकेट खो दिया था। उसके बाद 37 रनों पर 3 विकेट गिर चुके थे। जहां से वापसी ना के बराबर ही नजर आ रही थी।
फिर पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सिंकदर रज़ा (SIKANDER RAZA) ने अपनी विस्फोटक पारी से धमाल ही मचा दिया। सिंकदर रज़ा ने आज 48 गेंदो में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेल अपनी टीम को 175 रनों तक पहुंचाने में मदद की।
Tags: जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2022, सिकंदर रज़ा,