ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया ने आधी रात को भरी उड़ान, एयरपोर्ट पर ही सो गए गब्बर, वायरल हुई तस्वीर

जिम्बाब्वे और भारत (ZIM vs IND) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 18 अगस्त से खेली जाने है, जिसके लिए टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी शनिवार देर रात जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो चुके है। बता दें तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल (Kl Rahul) को टीम की कप्तानी का जिम्मा दिया गया है।
वहीं हाल ही में बीसीसीआई (BCCI) ने टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना होने की तस्वीरों को शेयर किया है। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एयरपोर्ट पर ही सोते हुए नजर आ रहे है। फैंस इस तस्वीर को देख काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
जिम्बाब्वे के लिए टीम इंडिया ने भरी उड़ान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम शनिवार को रवाना हो चुकी है। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर कोच वीवीएस लक्ष्मण समेत शिखर धवन, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर की तस्वीरें शेयर की है। लेकिन, इन तस्वीरों में शिखर धवन की एक फोटो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। जिसे शिखर ने जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना होने से पह अपनी फेसबुक स्टोरी पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में एयरपोर्ट पर ही बिस्तर लगाकर सोते नजर आ रहे हैं।
बात करें सीरीज की तो एक बार फिर शिखर धवन Shikhar Dhawan को इस दौरे के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन, केएल के फिट होते ही 11 अगस्त को बीसीसीआई ने गब्बर से ये जिम्मादारी छीनकर लोकेश राहुल थमा दी। हालांकि इससे पहले केएल इस दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। लेकिन, अब न सिर्फ वो बतौर बल्लेबाज बल्कि कप्तानी करते हुए भी नजर आएंगे। जबकि शिखर धवन को उप-कप्तान बनाया गया है।
जिम्बाब्वे दौरे से पहले शिखर धवन।#indvszim pic.twitter.com/otUfo0TnIJ
— lokeshkhera (@lokeshkhera29) August 13, 2022
जिम्बाब्वे दौरे के लिए कोच राहुल द्रविड़ को मिला आराम

बता दें भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्षमण (vvs Laxman) को जिम्बाब्वे दौरे के लिए हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है और राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई ने एशिया कप से पहले इस सीरीज के लिए आराम दिया है। हालांकि इससे पहले भी वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड दौरे पर हेड कोच की भूमिका में निभा चुके हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या द्रविड़ के बिना लक्षमण कप्तान रोहित के साथ सही निर्णय लेते नजर आते है या नहीं?
Tags: ZIM vs IND, जिम्बाब्वे दौरा, टीम इंडिया, वीवीएस लक्षमण,