जैनब अब्बास
जैनब अब्बास

साउथ अफ्रीका में टी20 लीग खेली जा रही है. इस लीग में कुछ ऐसा देखने मिला जिसने सबको हैरानी हुई. क्रिकेट में वैसे तो ऐसा कई बार देखने मिलता है जब कुछ ऐसा हो जाए जो सबको हैरान कर दे तो वहीं कुछ ऐसा हो।जाए जिससे देख आप हसी से पागल हो जाए. इस बार इस लीग में कुछ ऐसा ही देखने मिला जो शायद किसी ने पहले कभी नहीं देखा होगा. साउथ अफ्रीका टी20 लीग में पाकिस्तान की जानी मानी होस्ट जैनब अब्बास के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके लिए अब वो आगे दुआ करेंगी की कभी न हो. चलिए जानते हैं पूरी बात.

कब हुई घटना ?

बीते दिन यानी 18 जनवरी को साउथ अफ्रीका लीग में खेले गए मुंबई केपटाउन और सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के बीच के मैच एंकर जैनब अब्बास के साथ एक घटना घटी. इस मैच में मुंबई केपटाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न के आगे 172 रनों का लक्ष्य रखा था. इस लक्ष्य को सनराइजर्स ईस्टर्न की टीम चेज करते हुए अपनी इनिंग खेल रही थी. इस मैच में इस दौरान एंकर जैनब अब्बास बाउंड्री के पास किनारे खड़े होकर एक इंटरव्यू ले रही थी की तभी उनके साथ ये घटना घटी.

ये हुआ जैनब अब्बास के साथ

जैनब अब्बास के साथ घटना सनराइजर्स ईस्टर्न और मुंबई केपटाउन के बीच खेले गए साउथ अफ्रीका टी20 में सनराइजर्स की पारी के दौरान 13वें ओवर में हुई. हुआ यूं की सनराइजर्स की ओर से इस ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइक पर मार्को यानसन थे. मुंबई की ओर से गेंदबाजी सैम करन कर रहे थे.

मार्को यानसन ने इस गेंद पर शॉर्ट लगाया और गेंद बाउंड्री के पास गई. जब मुंबई के फील्डर ने इस गेंद को रोकना चाहा तो वो जाकर पाकिस्तान एंकर जैनब अब्बास से लड़ पड़े. फील्डर से लड़ने के बाद जैनब हवा में उछल गई और जमीन पर आ गिरी. हालांकि जैनब अब्बास को कोई चोट नहीं आई है और वो ठीक हैं ये उन्होंने खुद बताया है.