मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर की जगह लेने को तैयार हैं ये 2 युवा तेज गेंदबाज, बल्लेबाजो में पैदा करते हैं दहशत

By Tanu Chaturvedi On November 19th, 2022
जहीर खान

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन देख सभी नखुश हैं। टीम ने इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं किया है लेकिन कुछ नया सीखा जरूर होगा। टीम अगर शानदार गेंदबाजी करती तो इंग्लैंड को अपने सामने सेमीफाइनल में क्लीनबोल्ड कर सकती थी। ग्रुप स्टेज में भारत ने 5 में से 4 मुक़ाबले अपने नाम किया था और वह प्वाइंट्स में सबसे टॉप पर रहे थे।

टीम इंडिया में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं लेकिन वह गेम में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इस कारण उन्हें टीम पर बोझ माना जा रहा है। अगर ये खिलाड़ी टीम से आउट होते हैं, तो दो नए चेहरों को मैच में एंट्री करने का मौका मिलेगा। इसको लेकर पूर्व गेंदबाज जहीर खान ने भी कुछ कहा है।

क्या बोले पूर्व गेंदबाज जहीर खान

इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज जहीर खान ने कहा कि  ‘यह एक रोमांचक सीरीज होगी। मैं इन पिचों पर उमरान मलिक को परफॉर्म करता देखने के लिए बेताब हूं। यह दौरा उनके और कुलदीप सेन के लिए बड़ा अनुभव साबित होगा। न्यूजीलैंड की पिचें तेज गेंदबाजों को मदद करेंगी और इससे दोनों टीमों के भाग्य में अंतर आएगा।’

इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है शामिल

उमरान मलिक और कुलदीप सेन का नाम नई लिस्ट में शामिल हो सकता है। इस लिस्ट में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दौरे पर शामिल किया गया है। दोनों ही खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, बड़े फॉर्मेट के मैचों में ये खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं वो देखेने लायक होगा।

जहीर खान ने इनको लेकर कहा कि भारतीय पेसर पहले टी20 के स्थल वेलिंगटन के लिए अपनी रणनीति अच्छी तरह तैयार कर लें जहां हवा तेज चलती है। तेज हवा के विपरीत और उसके साथ गेंदबाजी करना आपकी लय को प्रभावित करता है, इसलिए ऐसी परिस्थितियों में गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहें।

Tags: ज़हीर खान, टीम इंडिया, न्यूजीलैंड दौरा, मोहम्मद शमी,
Exit mobile version