युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक की खबरों ने पकड़ ली हैं आग, आखिरकार चहल ने तोड़ ही दे चुप्पी कह दी यह बात

By Twinkle Chaturvedi On August 18th, 2022
युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक की खबरों ने पकड़ ली हैं आग, आखिरकार चहल ने तोड़ ही दे चुप्पी कह दी यह बात

भारतीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES) के वनडे सीरीज के बाद से ब्रेक पर चल रहे हैं, वह अब सीधा एशिया कप (ASIA CUP) में भारत का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे। आज पूरे दिन से चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (DHANSHREE VERMA) के तलाक की खबरें सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चहल और धनश्री दोनों ने ही अपने सोशल अकाऊंट में कुछ ऐसा अपडेट किया था। जिससे अफवाह तेजी से बढ़ती गयी। लेकिन अब चहल ने इन अफवाहों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी हैं।

तलाक की खबरों पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने कल अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- “न्यू लाईफ लोडिंग”। जिसके बाद फैंस चहल और धनश्री वर्मा (DHANSHREE VERMA) के माता-पिता बनने पर कयास लगा रहे थे। लेकिन फिर धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट से अपने नाम से चहल हटा दिया। जिसके बाद चर्चाएं जोरों पर हो गई की दोनों का तलाक होने जा रहा हैं।

दोनों ही कपल पर सोशल मीडिया में काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और आजकल सोशल मीडिया अपडेट जिंदगी के बारे में पूरी कहानी बताने का काम करती हैं। आज पूरे दिन से दोनों के तलाक की खबरें आग की तरह फैल रही हैं। युजवेंद्र चहल ने अब इन सारे अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया में एक अपडेट दिया हैंय़ युजवेंद्र चहल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा हैं-

“मेरी आप सभी से विनम्र विनती हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर किसी प्रकार की अफवाह पर भरोसा ना करें। इन सब चीजों को विराम दें, सभी को प्यार।”

यहां देखें चहल की इंस्टा स्टोरी

yuzvendra

Tags: धनश्री वर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम, युजवेंद्र चहल,