IND vs SA: युजवेंद्र चहल के धमाकेदार कमबैक ने सोशल मीडिया में लगाई आग, चहल की गेंदबाजी से गदगद हुए फैंस ने तारीफ
IND vs SA: युजवेंद्र चहल के धमाकेदार कमबैक ने सोशल मीडिया में लगाई आग, चहल की गेंदबाजी से गदगद हुए फैंस ने तारीफ

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का तीसरा मैच आज 14 जून को विशाखापट्नम के एसीए- वीडीसीए स्टेडियम (ACA-VDCA STADIUM) गया। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) की शानदार गेंदबाजी ने भारत को सीरीज का पहला मैच जीता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकासान पर 179 रन बनाए थे। साऊथ अफ्रीका लक्ष्य का पीछा करते हुए 131 रन ही बना पायी। भारत 48 रनों से यह मुकाबला जीत गयी।

युजवेंद्र चहल पर सोशल मीडिया ने लुटाया जमकर प्यार

image

भारत और साऊथ अफ्रीका की सीरीज के पिछले दो मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। मगर आज भारतीय टीम अच्छे लय में दिखी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कमाल दिखाकर 180 रनों का लक्ष्य अफ्रीकी टीम को दिया। फिर गेंदबाजी में भी कमाल करके दिखाया। पिछले दोनों मैचों में भारत की गेंदबाजी क्रम अच्छा नहीं कर पा रही थी। आज के मैच में युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHL) ने 4 ओवर में 3 विकेट, हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) ने विकेट 4 चटकाए।

आज भारत ने अच्छा खेल दिखाया। युजवेंद्र चहल ने पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन आज के मैच में उन्होने अच्छा कमबैक किया। जिससे सोशल मीडिया उनकी काफी तारीफ कर रही हैं। और भारतीय गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन पर और भारत के पहली जीत पर फैंस सोशल मीडिया में प्यार लुटा रही हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट