IND vs SA: तीसरे टी20 मैच में अपने शानदार गेंदबाजी से युजवेंद्र चहल ने टी20 विश्व कप में पक्की की अपनी जगह

By Twinkle Chaturvedi On June 15th, 2022
IND vs SA: तीसरे टी20 मैच में अपने शानदार गेंदबाजी से युजवेंद्र चहल ने टी20 विश्व कप में पक्की की अपनी जगह

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) इस वक्त पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का तीसरा मैच आज विशाखापट्नम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (ACA-VDCA STADIUM) में खेला गया। भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल  (YUZVENDRA CHAHAL) आज के मैच के हीरो थे। जिसमें भारत ने 48 रनों से सीरीज की पहली जीत हासिल कर ली हैं। चहल ने 4 ओवर में 3 विकेट चटकाए।

चहल के शानदार स्पेल ने उन्हें आज के मैच का मैन ऑफ द मैच भी बना दिया हैं। आज के मैच में शानदार खेल से चहल ने टीम के स्थाई प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं।

विश्व कप टीम में युजवेंद्र चहल ने अपनी जगह कर ली पक्की

image

आज भारत साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का तीसरा मैच खेल रही थी। दो मैच में लगातार हार के बाद यह मैच जीतना भारत के लिए काफी जरूरी था। अब भारतीय टीम सीरीज में 1-2 पर हैं। आज के मैच में भारत ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों में ही शानदार खेल दिखाया। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) आज के मैच के हीरो रहे हैं। पिछले दोनों मैचों में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा हैं। पहले मैच में 2.1 ओवर में 26 रन, वहीं दूसरे मैच में 4 ओवर में 49 रन देकर मात्र 1 विकेट।

युजवेंद्र चहल ने आज के मैच में क्या कमाल का कमबैक किया हैं। आज चहल ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए हैं। अपनी टीम के लिए चहल ने महत्वपूर्ण विकेट चटकाए जिसने भारत को मैच में मजबूती दी और बाद में यहीं विकटें भारत के जीत का कारण भी बन गई। चहल ने अपने आज के प्रदर्शन से भारत के स्थाई प्लेइंग इलेवन और आगामी विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए दावेदारी पेश कर दी हैं।

तीसरे टी20 मैच में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

image

आज तीसरे टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रनों का लक्ष्य साऊथ अफ्रीका को दिया था। ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के 54 रन और रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) के 57 रन और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) के 31 रनों की मदद से भारत 179 के विशाल स्कोर पर पहुंची थी। गेंदबाजी के लिए उतरी भारत ने शुरूआत से ही साऊथ अफ्रीका पर दबाव बनाने में कामयाब रही।

युजवेंद्र चहल के 3 विकेट हर्षल के 4 विकेट ने भारत को सीरीज के पहले मैच जीतवाने में मदद की। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के ऑलराऊंड खेल से भारत आज का मुकाबला 48 रनों से जीत गई। कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत की यह बड़ी जीत हैं। भारत के पास अब भी मौका हैं सीरीज को जीतने के लिए उम्मीद रहेगी की भारत अपना शानदार खेल अगले मैच में भी बरकरार रखे।

Tags: ऋषभ पंत, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल,