युवराज सिंह के कारण दुनिया ने देखी ऋषभ पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी, युवी ने कर दिया सबसे बड़े राज का खुलासा

भारत (INDIA) के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) हाल ही में इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) का हिस्सा थे। कल 17 जुलाई को वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले मे ऋषभ के शतक ने भारत को मैच और सीरीज दोनों जीतवा दी। ऋषभ पर काफी समय से वाइट बॉल पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव बना हुआ था, लेकिन कल ऋषभ ने अपने शानदार प्रदर्शन से वाइट बॉल क्रिकेट में एक बार फिर धमाकेदार तरीके से वापसी कर ली हैं।
ऋषभ के शतक लगाने के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) का एक ट्वीट वायरल हो रहा हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि पंत की शानदार प्रदर्शन के पीछे युवराज सिंह का ही हाथ हैं।
युवराज सिंह के कारण ऋषभ पंत ने खेली शतकीय पारी

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने अपने इंग्लैंड दौरे की शुरूआत भी शतक से की थी और अंत भी शतक से ही किया। दोनों ही शतकों का अहम महत्व हैं, इन शतकों ने भारत को मैच में मजबूती देने का काम किया हैं। कल खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेल भारत को लक्ष्य तक पहुंचाते हुए शानदार जीत दिलवाई। ऋषभ की यह सेंचुरी वनडे करियर में उनकी पहली सेंचुरी भी थी।
ऋषभ के शतक लगने के बाद युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) का सोशल मीडिया का एक ट्वीट वायरल हो रहा हैं, जिससे पता चल रहा हैं कि ऋषभ की इस पारी में युवराज सिंह ने बड़ी भूमिका निभाई बैं। युवराज सिंह ने अपने ट्वीटर में लिखा हैं-
“ऐसा लगता हैं कि 45 मिनट की बातचीत समझ में आई। अच्छा खेला ऋषभ, इस तरह से आप अपनी पारी को गति देते हैं, हार्दिक पंड्या तुम्हें भी देखकर अच्छा लगा। “
Looks like the 45 minute conversation made sense 😅!! Well played @RishabhPant17 that’s how you pace your ininings @hardikpandya7 great to watch 💪 #indiavseng
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) July 17, 2022
इस ट्वीट का यही मतलब बनता हैं कि ऋषभ ने इस पारी से पहले युवराज सिंह से बात की थी। जो कि काफी ज्यादा काम में आई हैं।
युवराज की मदद से ऋषभ ने दिखाया अपना विस्फोटक अंदाज

ऋषभ पंत ने टेस्ट के बाद से जब वाइट बॉल क्रिकेट में वापसी की तब लगा की उन्होने जहां छोड़ा था बस वहीं से ही वापसी की। ऋषभ मैदान पर स्ट्रग्ल करते हुए नजर आ रहे थे। जिससे चलते उन्हें काफी सारी आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा। वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऋषभ शून्य के स्कोर पर आऊट होकर पवेलियन लौट गए थे।
आलोचनाओं ने ऋषभ को थोड़ा परेशान जरूर किया होगा। ऋषभ ने इंग्लैंड के खिलाफ सीनियर खिलाड़ी युवराज सिंह से बातचीत की जो कि ऋषभ के पक्ष में जाकर गिरी हैं। ऋषभ कल तीसरे वनडे में अलग ही अवतार में दिखे। ऋषभ ने भारत की पारी को संभालते हुए पहले हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) के साथ साझेदारी निभाई।
उसके बाद हार्दिक के आऊट होने के बाद भी जिम्मेदारी को निभाते हुए शतक पूरा किया। ऋषभ ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवरों में 5 चौके जड़ भारत को जीत दिलवाई। ऋषभ की यह पारी अब तक खेली गई सबसे शानदार पारियों में से एक हैं।
Tags: ऋषभ पंत, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, युवराज सिंह,