युवराज सिंह की वो एक्स गर्लफ्रेंड जिसने अपनी पहली फिल्म से मचाया था तहलका, फिर दोनों के रोमांस की बनी थी खबर
युवराज सिंह की वो एक्स गर्लफ्रेंड जिसने अपनी पहली फिल्म से मचाया था तहलका, फिर दोनों के रोमांस की बनी थी खबर

टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने निराले अंदाज़ के लिए काफी मशहूर हैं, क्रिकेट के मैदान से लेकर बॉलीवुड की बड़ी पार्टी हो या कोई बड़ा अवॉर्ड फंक्शन भारतीय टीम के खिलाड़ी हमेंशा डबका ध्यान अपनी और आकर्षित करने में माहिर हैं, आज हम उन्हीं में से एक खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड के बारे बताने जा रहे हैं.. आइए देखते हैं पूरी खबर…

किम शर्मा

किम शर्मा (Kim Sharma) ने बॉलीवुड में मोहब्बतें (Mohabbatein) फिल्म के जरिए अपना पहला कदम रखा था. फिल्म में अपने चुलबुले अंदाज से लोगो का दिल जीतने वालीं किम के करियर की शुरुआत बड़ी ही रोचक है. पहली फिल्म में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद किम को वो पॉपुलैरिटी नहीं सकी और उनका करियर ख़त्म हो गया.

युवराज सिंह का था इनसे अफेयर

वर्ष 2003 में किम और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं. इन दोनों का रिश्ते ने काफी सुर्खिया बटोरी थी. एक रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों तक़रीबन 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे. वर्ष 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था, युवराज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके बीच में अंडरस्टैंडिंग की कमी थी. वहीं किम ने बताया था कि दोनों के बीच कंपैटिबलिटी की कमी थी इस वज़ह से रिश्ता टूटा.

बिजनेसमैन से की शादी

इसके बाद किम ने फिर वर्ष 2010 में बिजनेसमैन अली पंजानी से शादी करली और वह उनके साथ केन्या में शिफ्ट हो गई. हालांकि शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में अनबन होने लगी थी, दोनों इस रिश्ते से खुश नहीं थे और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. किम फिलहाल मुंबई में रहती हैं. किम भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज को लेकर हमेंशा सुर्खियों में बनी रहती हैं.

READ MORE: Suresh Raina की पत्नी खूबसूरती में देती है बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को भी टक्कर, तस्वीरें देख हो जायेंगे दीवाने