WOMEN WORLD CUP 2022: पाकिस्तान टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर की भारत की मदद, अब आसान हुआ सेमीफाइनल का सफर

महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) बहुत ज्यादा उलटफेर वाले और रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. कमजोर नजर आ रही पाकिस्तान टीम (PAKISTAN TEAM)ने मजबूत वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और इंग्लैंड की मदद कर दी है. जिसके साथ ही सेमीफाइनल के सफर को और रोमाचंक बना दिया है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपनी जगह बेहद पक्की कर ली है.
पाकिस्तान टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर की भारत की मदद
आज के दिन वेस्टइंडीज और पाकिस्तान टीम (PAKISTAN TEAM) आमने-सामने थी. जहाँ पर बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ और वनडे मैच को टी20 प्रॉरूप में खेलना पड़ा. जहाँ पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में मात्र 89 रन बनाए.
पाकिस्तान के लिए निदा डार (NIDA DAR) ने 4 अहम विकेट हासिल किए. जिसके बाद पाकिस्तान की टीम ने इस लक्ष्य का पीछा मात्र 2 विकेट गंवा कर किया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम ने 2009 के बाद विश्व कप में पहला मैच जीता है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम भी इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच हार गई. इस जीत के साथ भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और इंग्लैड को बहुत मदद मिली.
भारतीय टीम को मिली पाकिस्तानी की मदद
वेस्टइंडीज की इस हार के बाद अब भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की किस्मत अब उनके ही हाथ में आ गई हैं. अपने अगले 2 मैच जीतकर मिताली राज (MITHALI RAJ) की टीम सेमीफाइनल में आसानी से जगह बना लेगी. पहले मामला नेट रनरेट पर टिका हुआ था.
पाकिस्तान टीम (PAKISTAN TEAM) की जीत का फायदा उन्हें भले ही ना मिले लेकिन उन्होंने इंग्लैड टीम के लिए जरूर वापसी के दरवाजे खोल दिए हैं. अपने बचे हुए दोनों मैच जीतकर इंग्लैंड महिला टीम (ENGLAND WOMEN TEAM) भी नॉकऑउट रेस में बनी रहेगी. ऐसे में महिला विश्व कप (WOMEN WORLD CUP) अब बेहद रोमांचक हो गया है.
Tags: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला विश्व कप 2022,