WTC Points Table: भारतीय टीम को इंग्लैंड के बाद लगा दूसरा झटका, पाकिस्तान ने पॉइंट टेबल में भारत को किया पीछे

By Satyodaya On July 6th, 2022
WTC Points Table: भारतीय टीम को इंग्लैंड के बाद लगा दूसरा झटका, पाकिस्तान ने पॉइंट टेबल में भारत को किया पीछे

WTC Points Table: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बकाया आखिरी और पांचवें टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड की टीम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम से सीरीज का आखिरी और पांचवा टेस्ट मैच छीन लिया। आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

आपको बता दें कि टीम इंडिया को इंग्लैंड से करारी हार झेलने के बाद एक और बड़ा झटका लगा है।

टीम इंडिया पर लगा जुर्माना

WTC Points Table: भारतीय टीम को इंग्लैंड के बाद लगा दूसरा झटका, पाकिस्तान ने पॉइंट टेबल में भारत को किया पीछे

आपको बता दें कि भारतीय टीम पर इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट से हार के बाद जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने भारतीय टीम पर नियमित समय में गेंदबाजी ना पूरी करने के कारण जुर्माना लगाया है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक हार का मुंह देखना पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दी गई थी। क्योंकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिस कारण आखिरी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को बाहर कर दिया गया था।

पाकिस्तान ने भारतीय टीम को किया पीछे

WTC Points Table: भारतीय टीम को इंग्लैंड के बाद लगा दूसरा झटका, पाकिस्तान ने पॉइंट टेबल में भारत को किया पीछे

आपको बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम इंग्लैंड से टेस्ट मैच हारने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में चौथे स्थान पर चली गई है। जिस कारण पाकिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर आ गई है। भारतीय टीम के 2 अंक भी आईसीसी ने कम कर दिए हैं। जिस कारण टीम इंडिया को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

Read More-इंग्लैंड से हारने के बाद कोच Rahul Dravid ने खिलाड़ियों पर दिखाई नाराजगी, खिलाड़ियो को दे दिया अल्टीमेटम

Tags: WTC Points Table, टीम इंडिया, पाकिस्तान, पॉइंट टेबल,