World Test Championship (WTC Final 2023)

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तारीख धीरे-धीरे नज़दीक आ रही है. ऐसे में फैंस की उत्सुकता भी बढती जा रही है. ये फाइनल इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है. लेकिन फाइनल (WTC Final 2023) से पहले टीम इंडिया को कई बड़े-बड़े झटके लग रहे हैं. सबसे बड़ा झटका तो यही है की रोहित शर्मा बहुत ही ख़राब फॉर्म में चल रहे हैं. इसी के साथ बता दें की, अब एक और टीम इंडिया को सदमा लगा है. आइए जानते हैं अब फाइनल से पहले क्या हुआ है.

होने वाले WTC Final 2023 में नहीं थम रही टीम इंडिया की मुसीबतें

अभी आईपीएल चल रहा है. ऐसे में चार टीमें मिल चुकी है जिन्होंने ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इन चार टीमों में चेन्नई, गुजरात, लखनऊ और मुंबई है. ये चारों टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं. इसी के साथ आईपीएल के फाइनल में भिड़ने वाली दो टीमें भी जल्द ही मिल जाएंगी.

बता दें की, जैसे ही आईपीएल खत्म होगा उसके कुछ ही दिन बाद ओवल मदिं में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगी. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC Final 2023) का फाइनल 7 जून 2023 को खेला जाएगा. लेकिन ऐसे में टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है.

क्या इस मुसीबत से टीम इंडिया बाहर निकल पाएगी

मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया का जो स्टार प्लेयर चोटिल हुआ है उनका नाम है विराट कोहली. किंग कोहली का प्रदर्शन आईपीएल में बहुत ही शानदार रहा है. कोहली इस सीजन में दो शतक मारे. हालाँकि, वो बात अलग है की इस साल RCB प्लेऑफ तक नहीं पहुँच पाई.

बता दें की, गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में विराट चोटिल हो गए थे. विराट का उनका घुटना चोटिल हो गया था. वैसे तो, विराट कोहली की मदद करने के लिए फिजियो आया लेकिन इस स्टार बल्लेबाज को मैदान छोड़ना पड़ा  जिसकी वजह से अब टीम इंडिया में चिंता बरकरार है.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: विराट कोहली का दिखा हैदराबाद में जलवा, एक फैंस ने भगवान की तरह की किंग की पूजा