Women’s T20 2022, TRL vs SPN: प्लेयर ऑफ द मैच पूजा वस्त्राकार ने खोल दिया अपने सफलता का राज, अगले मैच को लेकर भी बोली

वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 (Women’s T20 Challenge 2022) जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो चुका है। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) और टीम सुपरनोवास (SUPERNOVAS) के बीच 23 मई को एमसीए स्टेडियम पुणे में शाम 7ः30 बजे से खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवास ने 20 ओवर में 163 बनाए। पूजा वस्त्राकार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जिससे ट्रेलब्लेजर्स सिर्फ 114 रन ही बना पायी। सुपरनोवास ने यह मुकाबला 49 रनों से जीत लिया हैं।
मैं बस सही क्षेत्रों को हिट करना चाहती थी- पूजा वस्त्राकार

आज के मैच में स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ पूजा वस्त्राकार ने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उनके इस शानदार खेल के लिए पूजा वस्त्राकार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच बनने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में पूजा ने कहा-
“बस सही क्षेत्रों को हिट करना चाहती थी मेरी गेंदबाजी और कोशिश की और सफलता हासिल की। अभ्यास के दौरान मेरे हाथ से गेंद अच्छी तरह निकल रही थी, इसलिए मैं आश्वस्त थी। बल्लेबाजी करने के बाद, हमने महसूस किया कि यह खेलने के लिए सबसे आसान सतह नहीं है,”
आगे बात करते हुए पूजा वस्त्राकार ने कहा-
” हम उन्हें पावरप्ले में कम स्कोर तक सीमित रखना चाहते थे। कुछ अभ्यास और सत्रों के कारण टीम की बॉन्डिंग बहुत अच्छी रही है, जो दुनिया भर के लोगों के साथ खेलने के लिए हमेशा अच्छा होता है।”
वूमैन्स 2022 का टाइटल जीत सकती है सुपरनोवास

वूमैन्स टी-20 लीग का पहला मैच आज खेला गया। सुपरनोवास अपने पहले मैच में ही अपने ऑल राऊंड प्रदर्शन से छा गयी है। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी हर यूनिट में आज सुपरनोवास ने अपना शानदार खेल दिखाया हैं। सुपरनोवास ने 2018 और 2019 का टाइटल अपने नाम किया था। अगर आगे के मैचों में सुपरनोवास ऐसा प्रदर्शन करने में सफल रहती है तो तीसरी बार वो यह टाइटल अपने नाम कर सकती हैं।
Tags: ट्रेलब्लेजर्स, पूजा वस्त्राकार, वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022, सुपरनोवस, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर,