WT20 CHALLENGE 2022, TRL vs VEL: वेलोसिटी की टीम बनी क्रिकेट के दुनिया की बाजीगर, ट्रेलब्लेजर्स से 16 रनों हारकर भी फाइनल में पंहुची

By Aditya tiwari On May 27th, 2022
WT20 CHALLENGE 2022, TRL vs VEL: वेलोसिटी की टीम बनी क्रिकेट के दुनिया की बाजीगर, ट्रेलब्लेजर्स से 16 रनों हारकर भी फाइनल में पंहुची

महिला टी20 चैलेंज 2022 (WOMEN’S T20 CHALLENGE 2022) में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. जिसमें वेलोसिटी (VELOCITY) और ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) की टीम आमने-सामने नजर आयी. जहाँ पर दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) की टीम ने 20 ओवर में 190 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा वेलोसिटी (VELOCITY) की टीम नहीं कर पायी और 16 रनों से हराकर भी फाइनल में जगह बना ली.

ट्रेलब्लेजर्स की टीम ने दिया था 191 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) के लिए सब्बीनेनी मेघना ने 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. कप्तान स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) आज मात्र 1 रन ही बना सकी. जेमिमा रोड्रिग्स (JEMIMAH RODRIGUES) ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रनों की अहम पारी खेली. अंत में हेली मैथ्यूज HAYLEY MATTHEWS) ने मात्र 16 गेंदो में 27 रनों की पारी खेली.

सोफी डंकली (SOPHIA DUNKLEY) ने भी मात्र 8 गेंदो में 19 रन जोड़े. जिसके कारण ही 20 ओवरों की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान के साथ 190 रन बनाए. वेलोसिटी (VELOCITY) के लिए गेंदबाजी में केट क्रॉस और स्नेह राणा (SNEH RANA) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. वहीं उनके अलावा सिमरन बहादुर (SIMRAN BAHADUR) ने 2 विकेट तो वहीं ओबोंगा खाका (AYABONGA KHAKA) ने भी 1 विकेट झटका.

हार के बाद भी वेलोसिटी की टीम ने फाइनल में बनाई जगह

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेलोसिटी (VELOCITY) के लिए शेफाली वर्मा (SHEFALI VARMA) ने अहम 29 रनों की पारी खेली. यस्तिका भाटिया ने भी 19 रन टीम के लिए जोड़े. जिसके बाद बड़े स्टेज में अपना पहला मैच खेल रही किरण प्रभु नवगिरे (KIRAN PRABHU NAVGIRE) ने मात्र 34 गेंदों में ही 5 छक्कों के मदद से 69 रन बनाए. लौरा वाल्मार्ट ने भी 17 रन बनाए. जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज मैदान पर टिककर नहीं खेल सकी.

जिसके कारण ही वेलोसिटी (VELOCITY) की टीम 16 रनों से मैच हार गई. ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) के लिए रेनुका सिंह (RENUKA SINGH) ने 1 विकेट तो वहीं राजेश्वेरी गायकवाड़ ने 2 विकेट हासिल किया. पूनम यादव और सोफी डंकली (SOPHIA DUNKLEY) ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया. इस मैच में हार के बाद भी दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) की टीम फाइनल में पंहुच गई.

Tags: किरण प्रभु नवगिरे, ट्रेलब्लेजर्स, वेलोसिटी, सब्बीनेनी मेघना,
Exit mobile version