WT20 CHALLENGE 2022, TRL vs VEL: प्लेयर ऑफ़ द मैच किरण नवगिरे ने बताया की मैच में लक्ष्य का पीछा करने से क्या था ज़्यादा ज़रूरी

By Akash Ranjan On May 27th, 2022
WT20 CHALLENGE 2022, TRL vs VEL: प्लेयर ऑफ़ द मैच किरण नवगिरे ने बताया की मैच में लक्ष्य का पीछा करने से क्या था ज़्यादा ज़रूरी

महिला टी20 चैलेंज 2022 (WOMEN’S T20 CHALLENGE 2022) में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। जिसमें वेलोसिटी (VELOCITY) और ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) की टीम आमने-सामने थी। दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) की टीम ने 20 ओवर में 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा वेलोसिटी (VELOCITY) की टीम नहीं कर पायी और 16 रनों से हराकर भी फाइनल में जगह बना ली। किरण नवगिरे इस मैत में प्लेयर ऑफ द मैच बनी है.

हार के बाद भी वेलोसिटी की टीम पहुंची फाइनल में

190 रनों का पीछा करने उतरी वेलोसिटी (VELOCITY) के लिए शेफाली वर्मा (SHEFALI VARMA) ने अहम 29 रनों की पारी खेली। यस्तिका भाटिया ने भी 19 रन टीम के लिए जोड़े। जिसके बाद बड़े स्टेज में अपना पहला मैच खेल रही किरण नवगिरे (KIRAN NAVGIRE) ने मात्र 34 गेंदों में ही 5 छक्कों के मदद से 69 रन बनाए। लौरा वाल्मार्ट ने भी 17 रन बनाए। जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज मैदान पर टिककर नहीं खेल सकी।

जिसके कारण ही वेलोसिटी (VELOCITY) की टीम 16 रनों से मैच हार गई। ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) के लिए रेनुका सिंह (RENUKA SINGH) ने 1 विकेट तो वहीं राजेश्वेरी गायकवाड़ ने 2 विकेट हासिल किया। पूनम यादव और सोफी डंकली (SOPHIA DUNKLEY) ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। अब इन दोनों टीमों के अंक बराबर है लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते वेलोसिटी फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

प्लेयर ऑफ़ द मैच किरण नवगिरे ने कहा –

मैच के बाद किरण नवगिरे ने बताया कि मैच जीतने से ज़्यादा ज़रूरी क्या था। किरण नवगिरे ने कहा कि,

“मैं बल्लेबाज़ी को लेकर काफ़ी उत्साहित थी। मैं चाहती थी कि मुझे बल्लेबाज़ी मिले। मैंने बस टीम के प्लान के हिसाब से बल्लेबाज़ी की। हमें जल्द से जल्द 160 रन बनाने थे। आज मैं थोड़ी जल्दी आउट गई, अगर टिक कर खेलती तो हम मैच जीत सकते थे। मैं दीप्ति और स्नेहा के साथ काफ़ी बातचीत कर रही थी। उन्होंने मुझे काफ़ी कुछ समझाया और खेल के बारे में बताया।”

Tags: किरण नवगिरे, ट्रेलब्लेजर्स, महिला टी20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी,