World Cup 2023: वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है. इस बार का वर्ल्ड कप बहुत ही ख़ास होने वाला है. बता दें की, भारत के परिपेक्ष से यह वर्ल्ड कप बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है. वैसे तो, WTC फाइनल में टीम इंडिया को करारी हार मिली थी. जिसके बाद से BCCI और भी ज्यादा अलर्ट हो गया है. अब टीम इंडिया पूरी तैयारी कर रही है. इसी के साथ इस बार का सेमीफाइनल भी बहुत हार्ड होने वाला है.
World Cup 2023 में राह नहीं होगी आसान, अब ऐसा होगा
विश्व कप 2023 की तैयारी शुरू हो चुकी है. टूर्नामेंट का इस बार पहला मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. विश्व कप (World Cup 2023) भारत में आयोजित होगा. इसी परिपेक्ष से तैयारी चल रही है. अब BCCI स्टेडियम को सुधारने में लगे हुए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, बीसीसीआई (BCCI) करीब 7 स्टेडियमों में सुधार का काम करवाएगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए बोर्ड 50-50 करोड़ रुपए देगा. इस बार दस स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. जिसमें लखनऊ, मुंबई, पुणे और कोलकाता का नाम शामिल है.
19 नवंबर तक होगा वर्ल्ड कप
बता दें की, वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा 19 नवंबर तक चलेगा. पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच बहुत ही शानदार होने वाला है. टीम इंडिया भी जाबकार प्रैक्टिस कर रही है.
इसी के साथ, सेमीफाइनल की राह इस बार आसान नहीं होने वाली है. पहले विश्व कप (World Cup 2023) ट्रेडिशनल फाॅर्मेट में खेला जाता था लेकिन इस बार वर्ल्ड कप राॅबिन फाॅर्मेट में खेला जायेगा. इसलिए इस बार राह आसान नहीं होने वाली है.

