World Cup 2023 का इन 10 स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन, यहाँ होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

World Cup 2023: वर्ल्ड कप की शुरुवात होने वाली है. यह वर्ल्ड कप बहुत ही शानदार होने वाला है. आगामी वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन भारत कर रहा है. ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल आते ही अचानक तहलका मच गया है. सबसे ज्यादा बात अब स्टेडियम की हो रही है. इसी के साथ यह भी बात हो रही है भारत बनाम पाकिस्तान के कितने मैच होने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं की इस बार क्या अलग होने वाला है.
World Cup 2023 इन स्टेडियम में खेला जाएगा, उड़ जाएंगे सभी के होश
वर्ल्ड कप को लेकर अब लोग काफी उत्सुक हैं. बता दें की, इस बार का वर्ल्ड कप (World Cup 2023) भारत के परिपेक्ष से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है. बता दें की, ICC 2023 वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से होगा और फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा.
इसी के साथ भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए सभी बहुत उत्सुक हैं. अब मैच के वेन्यू भी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं.
अहमदाबाद में होटल के किराए को लेकर सोशल मीडिया पर आया सैलाब
मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में होटल को लेकर अब काफी चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है की, र्ल्ड कप 2023 के दौरान अहमदाबाद में देश-विदेश से लोग क्रिकेट देखने पहुंचेंगे, ऐसे में यहां कई होटलों का एक रात का किराया 50 हजार रुपये तक पहुंच गया है.
वैसे तो, आम दिनों में इन कमरों की कीमत 6,500-10,500 रुपये प्रति रात तक होती है. बता दें की, अब मैच अहमदाबाद के अलावा दिल्ली, चेन्नई, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में होने वाला है.
Tags: वर्ल्ड cup 2023 स्टेडियम, वर्ल्ड कप 2023,
