हिमा दास से पहले इस खिलाड़ी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, वर्ल्ड एथलेटिक्स में दो मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय

हिमा दास (Hima Das) कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) की 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। पूरे भारत को अब उनसे मेडल की उम्मीद जग गई है। हालांकि मेडल रेस में जगह बनाने के लिए हिमा को अभी थोड़ी और कोशिश करनी पड़ेगी। भारत की स्टार धाविका हिमा 200 मीटर की रेस के अलावा 4 × 100 मीटर रिले में भी चुनौती पेश करेंगी, मगर उनसे पहले भारत की रूपल चौधरी (Rupal Chaudhary) ने दुनिया को भारत का दम दिखा दिया है।
करीब आधे सेकेंड से गोल्ड से चूकींं

करीब आधे सेकेंड से गोल्ड से चूकींं
रूपल चौधरी (Rupal Chaudhary) ने वर्ल्ड एथलेटिक्स जूनियर चैंपियनशिप (World U-20 Athletics) में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। उन्होंने 400 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 51.85 सेकेंड का समय लिया। रूपल करीब आधे सेकेंड के अंतर से गोल्ड मेडल से चूक गईं। गोल्ड इंग्लैंड की मैरी जॉन के खाते में गया, जिन्होंने 51.50 सेकेंड का समय लिया। वहीं केन्या की मुतुंगा 51.71 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
Rupal won Bronze at World Athletics Junior Championships in Cali with a personal Best time of 51.85 seconds.
.
Well done young Rupal!
.@WorldAthletics @WeAreTeamIndia @afiindia #WACali22 pic.twitter.com/bVvp6FODvI— Dr. Adille. J. Sumariwalla. OLY (@Adille1) August 5, 2022
वर्ल्ड एथलेटिक्स में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

वर्ल्ड एथलेटिक्स में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं
भारतीय जूनियर एथलीट रूपल चौधरी (Rupal Chaudhary) ने वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स (World U-20 Athletics) में इतिहास रच दिया है। वह वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स के इतिहास में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। यहां उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज और 4*400 मीटर रिले में सिल्वर मेडल जीता है।
गुरुवार रात को हुई 400 मीटर दौड़ में रूपल ने 51.85 सेकंड का वक्त निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले मंगलवार को रूपल 4*400 मीटर रिले रेस में सिल्वर जीत चुकी थीं। यहां भारतीय टीम ने 3.17.76 मिनट के एशियन जूनियर रिकॉर्ड के साथ मेडल जीता।
World Athletics U20 Championships Update ✅
Rupal Chaudhary with a PB time of 51.85s gets #India 🇮🇳 a bronze🥉 medal in Women's 400m
Many Congratulations!
Video credits : @WorldAthletics#IndianSports pic.twitter.com/Ugmq3OkkyL
— SAI Media (@Media_SAI) August 5, 2022
वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स में अब तक आए हैं 9 भारतीय मेडल

वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स में अब तक आए हैं 9 भारतीय मेडल
वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स में महिलाओं की 400 मीटर रेस में मेडल जीतने वाली रूपल दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले हिमा दास ने साल 2018 के एडिशन में गोल्ड जीता था। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे। इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक भारतीय टीम को केवल 9 मेडल हासिल हुए हैं। बता दें कि पहले इस टूर्नामेंट को वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता था।
Tags: रूपल चौधरी, वर्ल्ड एथलेटिक्स जूनियर चैंपियनशिप, हिमा दास,