Women’s T20 2022, TBL vs VEL: दीप्ति शर्मा ने हार के बाद जमकर की अपने टीम की तारीफ, इस युवा खिलाड़ी को बताया अगला सुपरस्टार

वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 (Women’s T20 Challenge 2022) जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो चुका है। इस सीजन का तीसरा मुकाबला दीप्ति शर्मा की टीम वेलोसिटी (VELOCITY) और टीम ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) के बीच 25 मई को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) पुणे में शाम 7ः30 बजे से खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स ने एस.मेघना के 73 और राड्रिग्स के 66 रनों की मदद से 20 ओवर में 190 बनाए।
191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेलोसिटी 173 रन ही बना पायी। वेलोसिटी 16 रनों से यह मैच हार गयी। किरण नवगिरे ने आज अपने टीम के लिए 69 रनों की पारी खेली। उनकी ये अर्धशतक पारी इस लीग की सबसे फास्टेस्ट फिफ्टी थी।
फाइनल में पहुंच कर उत्साहित हैं- दीप्ति शर्मा

टीम ट्रेलब्लेजर्स से 16 रनों से हारने के बाद वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में फाइनल में प्रवेश और बल्लेबाज किरण नवगिरे के बारे में बात करते हुए कहा कि-
‘ फाइनल में शामिल होकर बहुत उत्साहित है। हमने दोनों पारियों में एक टीम के रूप में जिस तरह से खेला वह असाधारण था। दूसरे हाफ में हमने अच्छा प्रदर्शन किया, क्योंकि किरण की बल्लेबाजी असाधारण से कम नहीं थी। उनके बल्ले को किनारे से देखना मजेदार था।”
आगे बात करते हुए दीप्ति शर्मा ने कहा-
” हमने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अपना बल्लेबाजी क्रम निर्धारित किया। हमने क्षेत्ररक्षण के कारण 25-30 रन अतिरिक्त दिए और उम्मीद है कि हम अगले मैच में वापसी करेंगे।”
वूमैन्स टी-20 लीग के फाइनल में सुपरनोवस से भिड़ेगी वेलोसिटी

टीम वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा ने टॉस जीतकर ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ट्रेलब्लेजर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाने में कामयाब रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेलोसिटी 174 रन ही बना पायी और 16 रनों से मैच हार गयी। लेकिन ट्रेलब्लेजर्स जीत के बावजूद कम नेट रन रेट होने से फाइनल में नहीं पहुंच पायी।
Trailblazers won, but failed to stop Kiran Navgire's onslaught which has cost them a place in the final on NRR #VELvTBL
Supernovas vs Velocity for the title #WT20Challenge
👉 https://t.co/U0ScIpu2wm pic.twitter.com/8Rw1aYQDX0
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 26, 2022
टीम वेलोसिटी अपने पहले मैच के जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। 28 मई को फाइनल का मुकाबला वेलोसिटी और सुपरनोवस के बीच खेला जाएगा। लीग में वेलोसिटी सुपरनोवस से टकराई थी। जिसमें वेलोसिटी ने 7 विकटों से सुपरनोवास के शिकस्त दी थी।
Tags: किरण नवगिरे, ट्रेलब्लेजर्स, दीप्ति शर्मा, वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी, सुपरनोवास,
