Women’s T20 Challenge 2022: सुपरनोवस के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी दीप्ति शर्मा की अगुवाई वाली टीम वेलोसिटी

By Twinkle Chaturvedi On May 24th, 2022
Women's T20 Challenge 2022: सुपरनोवस के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी दीप्ति शर्मा की अगुवाई वाली टीम वेलोसिटी

वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 (Women’s T20 Challenge 2022)  जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो चुका है। इस सीजन का दूसरा मुकाबला टीम वेलोसिटी (VELOCITY) और टीम सुपरनोवस (SUPERNOVAS) के बीच 24 मई को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) पुणे में दोपहर 3ः30 से खेला जाएगा। टीम सुपरनोवस की कप्तानी की कमान हरमनप्रीत कौर संभाल रही है तो वहीं दूसरी ओर मिताली राज़ की गैरहाजिरी में दीप्ति शर्मा टीम का प्रतिनिधित्व करती दिखाई देंगी।

साल 2019 के टूर्नामेंट में खेला था वेलोसिटी ने पहला फाइनल

वूमैन्स टी-20 लीग की शुरूआत 2018 में हुई थी उस वक्त इस लीग में केवल 2 टीमों ने हिस्सा लिया था। साल 2019 में इस लीग में वेलोसिटी को जोड़ा गया था। मिताली राज़ ने टीम की कमान संभाली थी। पहले मैच में वेलोसिटी ने ट्रेलब्लेजर्स को 3 विकटों से हराया था। फिर उसके बाद दूसरे मैच में टीम की भिड़त सुपरनोवस से हुई थी इस मैच में टीम सुपरनोवस से 12 रनों से हार गई थी।

अच्छे नेट रन रेट के चलते वेलोसिटी फाइनल में पहुंच गई थी। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 121 रन बनाए थे। लेकिन सुपरनोवस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने अर्धशतक से टीम को जीत दिलाई थी और वेलोसिटी को 2019 का फाइनल हारना पड़ा था

मिताली राज़ की कमी खलती दिखाई दे सकती हैं टीम को

दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) (कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा, राधा यादव, केट क्रास, लॉरा वोल्वार्दत, आरती शरद केदार, सिमरन बहादुर,शिवाली श्रीकांत शिंदे।

इस प्लेइंग इलेवन के साथ टीम वेलोसिटी सीजन के अपने पहले मुकाबले में सुपरनोवस के खिलाफ नजर आ सकती हैं। मिताली राज़ इस सीजन खेलती नज़र नहीं आएंगी। उनकी जगह पर भारत की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को टीम की कमान सौंपी गयी हैं। मिताली राज़ की गैरमौजूदगी में टीम को उनकी कमी थोड़ी खलती नज़र आ सकती हैं। कप्तान दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया की टीम में मौजूदगी वेलोसिटी की बैटिंग लाइनअप को मजबूत बनाती दिख रही हैं।

 

Tags: दीप्ति शर्मा, मिताली राज, वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी, सुपरनोवस, हरमनप्रीत कौर,
Exit mobile version