Women’s T20 2022, TRL vs VEL: फाइनल में अपनी दावेदारी पेश करने वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स के बीच होगा महामुकाबला, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

By Twinkle Chaturvedi On May 26th, 2022
Women's T20 2022, TRL vs VEL: फाइनल में अपनी दावेदारी पेश करने वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स के बीच होगा महामुकाबला, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022  (WOMEN’S T20 CHALLENGE 2022) जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो चुका है। इस सीजन का तीसरा मुकाबला टीम वेलोसिटी (VELOCITY) और टीम ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) के बीच 26 मई को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) पुणे में दोपहर 7ः30 से खेला जाएगा। टीम वेलोसिटी ने अपना पिछला मुकाबला सपरनोवस (SUPERNOVAS) के खिलाफ 7 विकटों से जीता हैं। वहीं ट्रेलब्लेजर्स अपना पिछला मुकाबला सुपरनोवस से 49 रनों से हार कर आ रही हैं।

ट्रेलब्लेजर्स बनाम वेलोसिटी मैच एमसीए स्टेडियम पिच रिपोर्ट

RCB vs CSK MCA Stadium Pune pitch report batting or bowling: Maharashtra Cricket Association Stadium pitch report for today IPL 2022 match - The SportsRush

(Women’s T20 Challenge) वूमैन्स टी-20 चैलेंज तीसरा मैच एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) खेला जाएगा। इस सीजन दोनों ही टीम ने यहां एक-एक मुकाबले खेले हैं। जिसमें वेलोसिटी (VELOCITY) को जीत मिली हैं और ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) को हार का सामना करना पड़ा हैं। एमसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। इस पिच की मिट्टी काली है जिससे यहां स्पिन गेंदबाजों को बहुत मदद मिलती हैं।

अगर रिकॉर्ड को देखकर बात करें तो चेस करने वाली टीम के लिए विकटें दूसरी पारी में बहुत अच्छी हो जाती हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 153 और दूसरी पारी का स्कोर 128 हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में यहां 13 मैच खेले गए है इन मैचों में इस पिच की विकेट में बहुत बाऊंस पैदा किया हैं। 13 मैचों में 10 बार टीम ने पहले बल्लेबाजी करके यहां मैच जीते है तो वहीं दूसरी ओर 3 बार टीम ने इस पिच में चेस करते हुए मुकाबले जीते हैं।

वेलोसिटी की संभावित प्लेइंग इलेवन

Velocity vs Trailblazers, Match 2, Women's T20 Challenge 2020 - Cricbuzz

दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) (कप्तान), नठाकन चैंटम, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा, राधा यादव, केट क्रास, लॉरा वोल्वार्दत, किरण प्रभु, माया सोनवाने, आयबोंगा खाका।

ट्रेलब्लेजर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना (कप्तान), पूनम यादव, अरूनदत्ती रेड्डी, हेयले मैथूय्स, जेमीमा रॉड्रिग्स, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, ऋचा घोष,  सलमा खातून, शरमीन अख्तर, सोफिया डंक्ले।

Tags: दीप्ति शर्मा, वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी, सुपरनोवस, स्मृति मंधाना,