Women’s T20 2022, TRL vs SPN: हरमनप्रीत कौर ने इन 3 खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय, पूजा वस्त्राकार को लेकर कहीं बड़ी बात

By Twinkle Chaturvedi On May 24th, 2022
हरमनप्रीत कौर

वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 (Women’s T20 Challenge 2022)  जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो चुका है। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) और टीम सुपर नोवास (SUPERNOVAS) के बीच 23 मई को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) पुणे में शाम 7ः30 बजे से खेला गया। टीम सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवास ने 20 ओवर में 163 बनाए। पूजा वस्त्राकार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जिससे ट्रेलब्लेजर्स सिर्फ 114 रन ही बना पायी। सुपरनोवास ने यह मुकाबला 49 रनों से जीत लिया हैं।

हमने अपनी योजनाओं पर अमल किया- हरमनप्रीत कौर

ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ 49 रनों के जीत के बाद सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

“जिस तरह से हम दूसरी पारी में गेंदबाजी करना चाहते थे, हमने वास्तव में अच्छा किया। हमने जो भी योजना बनाई थी उस पर  अमल करने में सक्षम थे। हमारे लिए उचित खेल। मुझे लगता है कि हम 20 रन कम थे। जब भी खुद को अंजाम देने की सोच रहे थे, हम विकेट गंवा रहे थे। इसलिए मुझे वहीं रुकना पड़ा, एक और दो की तलाश करनी पड़ी।”

हरमनप्रीत कौर ने आज 29 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 37 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में पूजा ने 4 ओवर में 4 विकेट चटकाकर शानदार गेंदबाजी की जिससे सुपरनोवास ने 49 रनों से ट्रेलब्लेजर्स को हरा दिया।

पूजा से हमने यहीं उम्मीद किया- सुपरनोवास कप्तान हरमनप्रीत कौर

अपनी जीत के बारे में आगे बात करते हुए हरमनप्रीत ने पूजा वस्त्राकार की तारीफ करते हुए कहा कि-

“हमें साझेदारी की तलाश करने की जरूरत है। हरलीन और मेरे बाद ऐसा नहीं कर पाए। पूजा ने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया यही हम उससे उम्मीद कर रहे थे। हमें बस उसी गति के साथ वापस आने की जरूरत है। जब आप गेम जीतते हैं, तो आप खुश और तनावमुक्त होते हैं। क्योंकि हम जीत गए, मुझे नहीं लगता कि हम बहुत थके हुए हैं।”

सुपरनोवास अपना अगला मुकाबला टीम वेलोसिटी के साथ 24 मई को एमसीए स्टेडियम में खेलेगी।

Tags: ट्रेलब्लेजर्स, पूजा वस्त्राकार, वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022, सुपरनोवस, हरमनप्रीत कौर,