Women’s T20 Challenge 2022: वेलोसिटी के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आएगी हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम सुपरनोवस

By Twinkle Chaturvedi On May 24th, 2022
Women's T20 Challenge 2022: वेलोसिटी के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आएगी हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम सुपरनोवस

वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 (Women’s T20 Challenge 2022)  जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो चुका है।  इस सीजन का दूसरा मुकाबला टीम वेलोसिटी (VELOCITY) और टीम सुपरनोवस (SUPERNOVAS) के बीच 24 मई को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) पुणे में दोपहर 3ः30 बजे से खेला जाएगा। टीम सुपरनोवस की कप्तानी की कमान हरमनप्रीत कौर संभाल रही है तो वहीं दूसरी ओर मिताली राज़ की गैरहाजिरी में दीप्ति शर्मा टीम का प्रतिनिधित्व करती दिखाई देंगी।

2 बार वूमैंस टी-20 लीग का खिताब जीती है सुपरनोवस

Women's IPL 2019: Harmanpreet stars as Supernovas beat Velocity in last-ball thriller to win Women's T20 Challenge

साल 2018 में वूमैंस टी-20 लीग की शुरूआत हुई थी। इस सीजन ट्रेलब्लेजर्स को हराकर सुपरनोवस लीग की चैंपियन बनी थी। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 129 रन बनाए थे। ट्रेलब्लेजर्स जीत की कगार पर थी लेकिन गेम आखिरी में फाइनल गेंद तक आ ही पहुंचा ट्रेलब्लेजर्स की बल्लेबाज पेरी मैच जीतने वाला शॉट मारने में असफल रही जिससे सुपरनोवस लीग की पहली चैंपियन बन गई।

साल 2019 में टीम की लड़ाई मिताली राज़ की टीम वेलोसिटी के साथ थी। वेलोसिटी ने पहले बैटिंग करते हुए 121 रन बनाए थे। दूसरी पारी में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने 51 रन से टीम को जीत के करीब लेकर गई। आखिरी गेंद पर राधा यादव ने चौका मार कर सुपरनोवस को एक बार फिर से चैंपियन बना दिया। साल 2020 में भी टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन ट्रेलब्लेजर्स ने 16 रनों से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली थी।

सुपरनोवस संभावित प्लेइंग इलेवन

Team Supernovas: Complete Squad Analysis for Women's T20 Challenge - Female Cricket

तानिया भाटिया, प्रिया पुनिया, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) (कप्तान), पूजा वस्त्राकार, आयुषि सोनी, मेघना सिंह, राशि कनौज्जिया, सोफी ऐक्लस्टोन, वी चंदु, एलना किंग।

प्रिया पुनिया, हरलीन देओल और कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम की बैटिंग लाइनअप को मजबूत बनाती दिख रही हैं। गेंदबाजी में सोफी ऐक्लस्टोन और मेघना सिंह की मौजूदगी से टीम वेलोसिटी के आगे अच्छी दिखाई पड़ती हैं।

 

 

Tags: दीप्ति शर्मा, वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी, सुपरनोवस, हरमनप्रीत कौर,