Women’s T20 Challenge 2022: सुपरनोवस और वेलोसिटी के बीच होगा महामुकाबला कहीं बारिश ना बिगाड़ ना दे खेल, जाने मौसम रिपोर्ट

वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 (Women’s T20 Challenge 2022) जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो चुका है। 12 विदेशी महिला खिलाड़ी इस बार इस लीग में हिस्सा ले रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (INDIAN WOMEN CRICKET TEAM) की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) और मिताली राज़ (MITHALI RAJ) इस बार इस लीग का हिस्सा नहीं हैं। इस सीजन का दूसरा मुकाबला टीम वेलोसिटी (VELOCITY) और टीम सुपरनोवस (SUPERNOVAS) के बीच 24 मई को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) पुणे में दोपहर 3ः30 बजे से खेला जाएगा।
एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) मौसम रिपोर्ट

weather.com के अनुसार 24 मई 2022 को एमसीए स्टेडियम पुणे का तापमान दिन में 34 डिग्री सेल्सियस और रात में 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन और रात दोनों में ही मौसम के साफ रहने की संभावना हैं। दिन में आर्द्रता करीब 43 प्रतिशत और रात में 73 प्रतिशत रहेगा। बारिश होने की संभावना दिन में 14 प्रतिशत और रात में 9 प्रतिशत हैं।
स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। इस पिच की मिट्टी काली है जिससे यहां स्पिन गेंदबाजों को बहुत मदद मिलती हैं। अगर रिकॉर्ड को देखकर बात करें तो चेस करने वाली टीम के लिए विकटें दूसरी पारी में बहुत अच्छी हो जाती हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 153 और दूसरी पारी का स्कोर 128 हैं।
टीम वेलोसिटी और सुपरनोवस संभावित प्लेइंग इलेवन

सुपरनोवस- तानिया भाटिया, प्रिया पुनिया, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) (कप्तान), पूजा वस्त्राकार, आयुषि सोनी, मेघना सिंह, राशि कनौज्जिया, सोफी ऐक्लस्टोन, वी चंदु, एलना किंग।
वेलोसिटी- दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) (कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा, राधा यादव, केट क्रास, लॉरा वोल्वार्दत, आरती शरद केदार, सिमरन बहादुर, शिवाली श्रीकांत शिंदे।
Tags: दीप्ति शर्मा, वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी, सुपरनोवस, हरमनप्रीत कौर,
