Women’s T20 Challenge 2022: सुपरनोवस और टीम वेलोसिटी के बीच खेला जाएगा सीजन दूसरा मुकाबला, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

By Twinkle Chaturvedi On May 24th, 2022
Women's T20 Challenge 2022: सुपरनोवस और टीम वेलोसिटी के बीच खेला जाएगा सीजन दूसरा मुकाबला, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 (Women’s T20 Challenge 2022)  जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो चुका है। 12 विदेशी महिला खिलाड़ी इस बार इस लीग में हिस्सा ले रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी और मिताली राज़ इस बार इस लीग का हिस्सा नहीं हैं। इस सीजन का दूसरा मुकाबला टीम वेलोसिटी और टीम सुपरनोवस (SUPERNOVAS) के बीच 24 मई को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) पुणे में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। टीम वेलोसिटी की कप्तान भारत की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा है तो वहीं भारतीय टीम की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम सुपरनोवस का प्रतिनिधित्व करती दिखाई देंगी।

टीम वेलोसिटी और सुपरनोवस मैच स्टेडियम पिच रिपोर्ट

RCB vs CSK MCA Stadium Pune pitch report batting or bowling: Maharashtra Cricket Association Stadium pitch report for today IPL 2022 match - The SportsRush

(Women’s T20 Challenge) वूमैन्स टी-20 चैलेंज दूसरा मैच एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) खेला जाएगा। एमसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। इस पिच की मिट्टी काली है जिससे यहां स्पिन गेंदबाजों को बहुत मदद मिलती हैं। अगर रिकॉर्ड को देखकर बात करें तो चेस करने वाली टीम के लिए विकटें दूसरी पारी में बहुत अच्छी हो जाती हैं।

यहां पहली पारी का औसत स्कोर 153 और दूसरी पारी का स्कोर 128 हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में यहां 13 मैच खेले गए है इन मैचों में इस पिच की विकेट में बहुत बाऊंस पैदा किया हैं। 13 मैचों में 10 बार टीम ने पहले बल्लेबाजी करके यहां मैच जीते है तो वहीं दूसरी ओर 3 बार टीम ने इस पिच में चेस करते हुए मुकाबले जीते हैं।

सुपरनोवस संभावित प्लेइंग 11

Women's T20 Challenge 2020 – TRL Vs SPN Highlights & Analysis: Supernovas Defeated Trailblazers By 2 Runs, Velocity Eliminated From The Tournament • ProBatsman

तानिया भाटिया, प्रिया पुनिया, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) (कप्तान), पूजा वास्रकर, आयुषि सोनी, मेघना सिंह, राशि कनौज्जिया, सोफी ऐक्लस्टोन, वी चंदु, एलना किंग।

टीम वेलोसिटी संभावित प्लेइंग इलेवन

WT20 Challenge Supernovas vs Velocity: Sune Luus plays a matchwinning knock as Velocity defeat Supernovas by 5 wickets » FirstSportz

दीप्ति शर्मा (कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा, राधा यादव, केट क्रास, लॉरा वोल्वार्दत, आरती शरद केदार, सिमरन बहादुर,शिवाली श्रीकांत शिंदे।

Tags: दीप्ति शर्मा, वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी, सुपरनोवस, हरमनप्रीत कौर,