वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 (Women’s T20 Challenge 2022) जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो चुका है। इस सीजन का दूसरा मुकाबला टीम वेलोसिटी (VELOCITY) और टीम सुपरनोवास (SUPERNOVAS) के बीच 24 मई को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) पुणे में शाम 3ः30 बजे से खेला गया। शेफाली वर्मा के 51 रन और लॉरा के नाबाद 51 रनों की मदद से वेलोसिटी ने अपना पहला मुकाबला 7 विकटों से जीत लिया हैं। वेलोसिटी टीम की महिला खिलाड़ी माया सोनवाने (MAYA SONWANE) जिनके अजीबो-गरीब बॉलिंग करने के अंदाज ने सभी को चोंका कर रख दिया हैं।
माया सोनवाने की गेंदबाजी को देख सबके उड़ गए होश

वूमैन्स टी-20 चैलेंज का दूसरा मुकाबला वेलोसिटी और सुपरनोवस के बीच खेला गया। वेलोसिटी ने 7 विकटों से जीत हासिल कर लीग की शानदार शुरूआत की हैं। लेकिन इस मैच में टीम वेलोसिटी की गेंदबाज माया सोनवाने द्वारा एक अजीबो-गरीब गेंदबाजी देखने को मिली। उनकी इस गेंदबाजी ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया हैं।
सोशल मीडिया में उनके बॉलिंग को लेकर धमाकेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। उनकी बॉलिंग एक्शन की तुलना साऊथ अफ्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज पॉल एडम्स सो की जा रही है। कुछ फैंस माया सोनवाने की तुलना शिविल कौशिक से कर रहे हैं, शिविल कौशिक आईपीएल की पूर्व टीम गुजरात लॉयंस का हिस्सा रह चुके हैं।
सोशल मीडिया में माया सोनवाने की गेंदबाजी को मिले ऐसे रिएक्शन
Meet the Paul Adams of Women’s cricket, a 23 years old leg spinner, Maya Sonawane from Maharashtra! 🔥#WomensT20Challenge #Supernovas #Velocity #Womenscricket #MayaSonawane #CricketTwitter #Cricket pic.twitter.com/xFAjAnEytx
— Vtrakit Cricket (@Vtrakit) May 24, 2022
That’s the unique bowling action of Maya Sonawane!
What adjective will you use for her action?#WT20Challenge pic.twitter.com/JQgOfiOmHy
— Women’s CricZone (@WomensCricZone) May 24, 2022
Debut for 23 year old leg spinner from Maharashtra, Maya Sonawane#My11CircleWT20C#WomensT20Challenge2022 pic.twitter.com/IRylJ62EGx
— WomensCricCraze🏏( Womens T20 Challenge) (@WomensCricCraze) May 24, 2022
टीम वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा ने टॉस जीतकर गेंगबाजी करने का फैसला किया था। पहले गेंदबाजी करते हुए सुपरनोवस ने 20 ओवर में 150 रन बनाए। केट क्रास ने वेलोसिटी के लिए सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए। वेलोसिटी ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा के 51 रन और लॉरा के नाबाद 51 रनों की मदद से अपना पहला मुकाबला 7 विकटों से जीत लिया हैं। हरमनप्रीत कौर ने आज अपने टीम के लिए 51 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

