वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 (WOMEN’S T20 CHALLENGE 2022) जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो चुका है। इस सीजन का फाइनल मुकाबला टीम वेलोसिटी (VELOCITY) और टीम सुपरनोवस (SUPERNOVAS) के बीच 28 मई को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) पुणे में शाम 7ः30 से खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि सुपरनोवस तीसरी बार टाइटल अपने नाम करेगी या फिर वेलोसिटी अपना टाइटल जीतने में कामयाब होगी।
वेलोसिटी और सुपरनोवस लीग में शानदार जीत से चखा है फाइनल का स्वाद

वेलोसिटी ने अपना पहला मुकाबला सुपरनोवस के साथ खेला था। जिसमें गेंदबाज केट क्रास ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। राधा यादव और कप्तान दीप्ति शर्मा ने भी 1-1 विकेट अपने टीम के लिए चटकाए। हरमनप्रीत कौर की टीम 20 ओवर में 150 रन ही बना पायी। बल्लेबाजी के लिए उतरी वेलोसिटी को ओपनर शेफाली वर्मा ने शानदार शुरूआत दिलाई। शेफाली ने 33 गेंदों मे 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन और लॉरा के 35 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के के 51 रन से वेलोसिटी मे 10 गेंद शेष रहते 151 रनों का पीछा कर लिया।
सुपरनोवस ने अपना पहला मुकाबला ट्रेलब्लेजर्स के साथ खेला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवास ने 20 ओवर में 163 बनाए। पूजा वस्त्राकार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जिससे ट्रेलब्लेजर्स सिर्फ 114 रन ही बना पाई। सुपरनोवास ने वह मुकाबला 49 रनों से जीत था। सुपरनोवस और वेलोसिटी के मैच में जीत वेलोसिटी को मिली थी। देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल की बाजी कौन अपने तरफ करेगा।
वूमैन्स लीग 2022 के फाइनल के लिए सुपरनोवस और वेलोसिटी संभावित प्लेइंग 11

सुपरनोवस- तानिया भाटिया, प्रिया पुनिया, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) (कप्तान), पूजा वस्त्राकार, आयुषि सोनी, मेघना सिंह, राशि कनौज्जिया, सोफी ऐक्लस्टोन, वी चंदु, एलना किंग।
वेलोसिटी- दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) (कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा, राधा यादव, केट क्रास, लॉरा वोल्वार्दत, आरती शरद केदार, सिमरन बहादुर, शिवाली श्रीकांत शिंदे।
