Women’s T20 2022, TRL vs SPN: स्मृति मंधाना ने सुपरनोवस से हार के लिए इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, बताया कहाँ हुई गलती

By Twinkle Chaturvedi On May 24th, 2022
Women's T20 2022, TRL vs SPN: स्मृति मंधाना ने सुपरनोवस से हार के लिए इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, बताया कहाँ हुई गलती

वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 (Women’s T20 Challenge 2022)  जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो चुका है। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) और टीम सुपरनोवास (SUPERNOVAS) के बीच 23 मई को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) पुणे में शाम 7ः30 बजे से खेला गया। टीम सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवस ने 20 ओवर में 163 बनाए। पूजा वास्त्राकार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जिससे ट्रेलब्लेजर्स सिर्फ 114 रन ही बना पायी। सुपरनोवस ने यह मुकाबला 49 रनों से जीत लिया हैं।

हमें जो परिणाम चाहिए था वह मिला नहीं- स्मृति मंधाना

सुपरनोवास से 49 रनों से हारने के बाद ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि-

“निश्चित रूप से हमें जो परिणाम चाहिए था, वह नहीं मिला, हमने उन्हें 160 तक सीमित रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया,        बल्लेबाजी पर हम इसका पीछा करने के लिए तैयार थे, लेकिन बहुत सारे विकेट खो दिए, इस पर हमें काम करने की जरूरत है। हम 9वें ओवर तक उनके बराबर थे, लेकिन ट्रैक खो दिया।”

स्मृति ने आज 23 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। सुपरनोवास की घातक गेंदबाजी के आगे ट्रेलब्लेजर्स की बल्लेबाजी बिखर सी रह गई। कोई भी बल्लेबाज़ अच्छे स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। टीम 20 ओवर में 114 रन ही बना पाई।

अगले मैच में मजबूती से वापसी करेंगे- ट्रेलब्लेजर्स कप्तान स्मृति मंधाना

आगे बात करते हुए स्मृति मंधाना ने कहा कि-

“हमें अधिक सिंगल और डबल लेने की जरूरत है, यह कुछ ऐसा है जिसे कम करके आंका गया है। मैंने गेंदबाजों से कहा कि    विकेट अच्छा है और आउटफील्ड तेज है, इसलिए संदेश यह था कि अगर वे रन बनाने जाते हैं तो भी उन्हें घबराना नहीं चाहिए। हमें बल्लेबाजी क्रम के बारे में सोचने की जरूरत है, बाकी के साथ हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे।”

ट्रेलब्लेजर्स अपना अगला मुकाबला 26 मई को टीम वेलोसिटी के साथ खेलेगी।

Tags: ट्रेलब्लेजर्स, वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022, सुपरनोवस, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर,