Women’s T20 2022 Final, VEL vs SUP: रोमांचक फाइनल मुक़ाबले में सुपरनोवास ने वेलोसिटी को 4 रनों से हरा कर तीसरा ख़िताब किया अपने नाम

महिला टी20 चैलेंज 2022 (WOMEN’S T20 CHALLENGE 2022) का फाइनल मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। जिसमें वेलोसिटी (VELOCITY) और सुपरनोवास (Supernovas) की टीम आमने-सामने थी। वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद सुपरनोवास (Supernovas) की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए। जिस लक्ष्य का पीछा वेलोसिटी (VELOCITY) की टीम नहीं कर पायी और सुपरनोवास 4 रनों से मैच जीत कर तीसरा बार बनी चैंपियन।
सुपरनोवास ने बनाये थे सम्मानजनक स्कोर
सुपरनोवास (Supernovas) की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत की प्रिया पुनिया (Priya Punia) और डिएंड्रा डॉटिन (Dottin) ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। प्रिया पुनिया 29 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद डिएंड्रा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच डिएंड्रा डॉटिन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
डिएंड्रा 44 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुई। इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 4 छक्के लगाए। उन्होंने हरमनप्रीत के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमे उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए।
शुरूआती तीन बल्लेबाजों के अलावा टीम का अन्य कोई बल्लेबाज प्रभावी पारी नहीं खेल सका। टीम ने अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गवाए। एक समय लग रहा था कि सुपरनोवास 180 से अधिक बना लेगी, वहीं अंत में खराब बल्लेबाजी के कारण टीम 165 रन ही बना सकी।
वेलॉसिटी की कमजोर शुरुआत
वेलॉसिटी (VELOCITY) की तरफ से शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) ने मिलकर तेज शुरुआत की। लेकिन शेफाली तीसरे ओवर में आठ गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गईं। यास्तिका भी अधिक देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाईं और चोथे ओवर में नो गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। किरण नवगिरे (Kiran Navgire) ने इस बार निराश किया और 13 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं।
कप्तान दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) के ऊपर टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी लेकिन वह भी दो रन बनाकर आउट हो गईं। स्नेह राणा (Sneh Rana) और लॉरा वुलफ़ार्ट (Laura Wolvaardt) ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और छठे विकेट के लिए 27 गेंदों में तेजी से 40 रन बनाए। अंत में लौरा वोलवार्ड की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मैच आखिरी ओवर तक पहुंच कर रोमांचक बन गया। लेकिन सुपरनोवास (Supernovas) ने अंत में बाजी मार ली और 4 रनों से मैच जीता।
Tags: फाइनल, महिला टी20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी, सुपरनोवास,