Women’s T20 2022 Final, VEL vs SUP: प्लेयर ऑफ़ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ बनी डिएंड्रा डॉटिन ने खोला अपनी सफ़लता का राज़

By Akash Ranjan On May 29th, 2022
Women’s T20 2022 Final, VEL vs SUP: प्लेयर ऑफ़ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ बनी डिएंड्रा डॉटिन ने खोला अपनी सफ़लता का राज़

महिला टी20 चैलेंज 2022 (WOMEN’S T20 CHALLENGE 2022) का फाइनल मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। जिसमें वेलोसिटी (VELOCITY) और सुपरनोवास (Supernovas) की टीम आमने-सामने थी। वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद डिएंड्रा डॉटिन की मदद से सुपरनोवास (Supernovas) की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए। जिस लक्ष्य का पीछा वेलोसिटी (VELOCITY) की टीम नहीं कर पायी और सुपरनोवास 4 रनों से मैच जीत कर तीसरा बार बनी चैंपियन।

सुपरनोवास ने दिया था सम्मानजनक टारगेट

सुपरनोवास (Supernovas) की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत की प्रिया पुनिया (Priya Punia) और डिएंड्रा डॉटिन (Dottin) ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। प्रिया पुनिया 29 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुई।

इसके बाद डिएंड्रा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच डिएंड्रा डॉटिन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। टीम ने अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गवाए। एक समय लग रहा था कि सुपरनोवास 180 से अधिक बना लेगी, वहीं अंत में खराब बल्लेबाजी के कारण टीम 165 रन ही बना सकी।

ऐसे हारी वेलॉसिटी की टीम

वेलॉसिटी (VELOCITY) की तरफ से शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) ने मिलकर तेज शुरुआत की। लेकिन शेफाली तीसरे ओवर में आठ गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) के ऊपर टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी लेकिन वह भी दो रन बनाकर आउट हो गईं। अंत में लौरा वोलवार्ट की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मैच आखिरी ओवर तक पहुंच कर रोमांचक बन गया। लेकिन सुपरनोवास (Supernovas) ने अंत में बाजी मार ली और 4 रनों से मैच जीता।

डिएंड्रा डॉटिन बनी प्लेयर ऑफ़ द मैच औऱ प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़

सुपरनोवास (Supernovas) टीम की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ डिएंड्रा डॉटिन (Deandra Dottin) को प्लेयर ऑफ़ द मैच के साथ महिला टी20 चैलेंज 2022 (WOMEN’S T20 CHALLENGE 2022) का प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का ख़िताब दिया गया है। इस शानदार खेल के प्रदर्शन के बाद डिएंड्रा डॉटिन ने कहा कि,

“इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन कर काफ़ी अच्छा लगा। यहां पर आकर काफ़ी कुछ सीखने को मिला। कई नए लोगों से मिलने का मौक़ा मिला। अंतिम के 15 मिनट में कुछ भी हो सकता था। हालांकि पहले छह ओवर में हमने कई विकेट लिए हमें उसका फ़ायदा मिला। मेरी टीम ने मुझे बैक किया और मैंने अच्छा प्रदर्शन किया।”

Tags: डिएंड्रा डॉटिन, प्लेयर ऑफ़ द मैच, प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़, महिला टी20 चैलेंज 2022, वेलॉसिटी, सुपरनोवास,