Women’s T20 2022 Final, VEL vs SUP: फाइनल मैच में आख़िरी गेंद पर हार मिलने का ठीकरा वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा इस पर फोड़ा

By Akash Ranjan On May 29th, 2022
Women’s T20 2022 Final, VEL vs SUP: फाइनल मैच में आख़िरी गेंद पर हार मिलने का ठीकरा वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा इस पर फोड़ा

महिला टी20 चैलेंज 2022 (WOMEN’S T20 CHALLENGE 2022) का फाइनल मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। जिसमें वेलोसिटी (VELOCITY) और सुपरनोवास (Supernovas) की टीम आमने-सामने थी। वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद सुपरनोवास (Supernovas) की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए। जिस लक्ष्य का पीछा वेलोसिटी (VELOCITY) की टीम नहीं कर पायी और सुपरनोवास 4 रनों से मैच जीत कर तीसरा बार बनी चैंपियन।

सुपरनोवास ने बनाये थे सम्मानजनक स्कोर

सुपरनोवास (Supernovas) की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत की प्रिया पुनिया (Priya Punia) और डिएंड्रा डॉटिन (Dottin) ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। प्रिया पुनिया 29 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद डिएंड्रा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

इस बीच डिएंड्रा डॉटिन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। टीम ने अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गवाए। एक समय लग रहा था कि सुपरनोवास 180 से अधिक बना लेगी, वहीं अंत में खराब बल्लेबाजी के कारण टीम 165 रन ही बना सकी।

वेलॉसिटी की कमजोर शुरुआत

वेलॉसिटी (VELOCITY) की तरफ से शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) ने मिलकर तेज शुरुआत की। लेकिन शेफाली तीसरे ओवर में आठ गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) के ऊपर टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी लेकिन वह भी दो रन बनाकर आउट हो गईं। अंत में लौरा वोलवार्ड की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मैच आखिरी ओवर तक पहुंच कर रोमांचक बन गया। लेकिन सुपरनोवास (Supernovas) ने अंत में बाजी मार ली और 4 रनों से मैच जीता।

रोमांचक फाइनल में हार के बाद वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा –

सुपरनोवास (Supernovas) के साथ फाइनल मुकाबले में आख़िरी गेंद पर हारने के बाद वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा ने कहा कि,

“मिडिल ओवर में अगर हम पार्टनरशिप बनाते तो हम शायद इस मैच को जीत जाते। हमारी शुरुआत भी हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। पिछले कुछ मैचों में हमने जैसी बल्लेबाज़ी की थी, एक बार के लिए ऐसा लगा कि हम इस लक्ष्य का आसानी से प्राप्त कर लेंगे। हमारी टीम ने आज जिस तरीक़े से से संघर्ष किया, वह तारीफ़ योग्य है। गेंदबाज़ी में भी हमने 15 ओवर के बाद बढ़िया वापसी की थी।”

Tags: दीप्ति शर्मा, महिला टी20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी, सुपरनोवास,